19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यभोले बाबा कौन हैं? जिनके सत्संग में मची भगदड़ में 134 लोगों...

भोले बाबा कौन हैं? जिनके सत्संग में मची भगदड़ में 134 लोगों की हो गई मौत, पुलिस गुप्तचर विभाग में की है नौकरी

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के हादसे से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। सत्संग में मची भगदड़ में 134 लोगों की मौत हो गई  हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। यह हादसा भोले बाबा के सत्संग में तब हुआ जब उनके प्रवचन कार्यक्रम का समापन चल रहा था। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने जितनी भीड़ आने की बात प्रशासन को बताई थी, उससे ज्यादा लोग यहां पहुंच गए थे। समापन कार्यक्रम में भीड़ से कई लोगों को घुटन हुई, जिसके बाद मची भगदड़ में सैकड़ों लोग बेहोश हो गए। 50 से ज्यादा लोगों की जान जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं की गई है।

कौन हैं भोले बाबा
जिन भोले बाबा के सत्संग में यह हादसा हुआ, वह पहले पुलिस विभाग में थे। नौकरी छोड़कर उन्होंने प्रवचन करना शुरू कर दिया था। एटा जिले के पटियाली गांव के रहने वाले हैं और साकार विश्व हरि के नाम से जाने जाते हैं। बताया जाता है कि वह पुलिस के गुप्तचर विभाग में नौकरी करते थे। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और भक्तों की सेवा का काम शुरू किया था। वह अपनी पत्नी के साथ सत्संग का कार्यक्रम करते हैं और पटियाली वाले साकार विश्व हरि बाबा के नाम से जाने जाते हैं। उनके सत्संग में हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

बताया जा रहा है कि कोरोना के समय भी भोले बाबा का सत्संग कार्यक्रम विवादों में आया था। तब उन्होंने अपने सत्संग के लिए सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी थी लेकिन बाद में 50 हजार से ज्यादा लोग उनके सत्संग में आए। भारी भीड़ के चलते प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई थी। इस बार भी कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जितने लोगों के शामिल होने की बात प्रशासन को बताई गई थी, उससे ज्यादा लोग जुट गए थे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this