15.1 C
London
Friday, May 22, 2026
HomeभोपालMP से पति को छोड़ भाग गई थी पत्नी, नोएडा में 'लाड़ली...

MP से पति को छोड़ भाग गई थी पत्नी, नोएडा में ‘लाड़ली बहना योजना’ के पैसे निकालने पर पकड़ी गई

Published on

नोएडा/भिंड ,

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मिली जिस लाश को ज्योति शर्मा समझकर अंतिम संस्कार किया गया था, वह लाश ज्योति की थी ही नहीं, बल्कि ज्योति तो भिंड छोड़कर दिल्ली से सटे नोएडा में थी. हैरान कर देने वाला यह घटनाक्रम भिंड के मेहगांव इलाके से निकलकर सामने आया है.

पूरा मामला कुछ इस तरह है कि भिंड के जिले के मेहगांव में रहने वाले सुनील शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा बीती 2 मई को अचानक घर से लापता हो गई थी. पहले तो सुनील ने अपने स्तर पर ज्योति को तलाशा, लेकिन जब कहीं कोई खबर नहीं मिली तो मेहगांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

दो ही दिन बीते थे कि 4 मई को एक महिला की जली हुई लाश मौ थाने के कतरौल गांव के पास खेत में पड़ी मिली. जली हुई लाश की शिनाख्त करने के लिए ज्योति के मायके और ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. यहां ज्योति का पति सुनील शर्मा लाश को किसी और महिला की बताता रहा, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने लाश की शिनाख्त ज्योति के रूप में ही की.

मायके वालों ने दी थी चक्काजाम की धमकी
मायके पक्ष की शिनाख्त के आधार पर पुलिस ने उस लाश को ज्योति की लाश मान लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ज्योति के ससुराल पक्ष के लोगों पर दबाव बनाया कि वो लाश को अपनी सुपुर्दगी में लें और उसका अंतिम संस्कार करें. ऐसा नहीं करने पर चक्काजाम करने की धमकी भी दी.

गंगा में अस्थि विसर्जन, कन्या भोज तक करा दिया
मायके पक्ष और पुलिस के दबाव के चलते पति सुनील शर्मा ने महिला की लाश को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इतना ही नहीं, अस्थि विसर्जन के लिए गंगा जी भी पहुंचा और यहां अस्थि विसर्जन करने के बाद वापस मेहगांव लौटकर कन्या भोज भी आयोजित किया.

सुनील की पुलिस ने पिटाई की
पुलिस ने मायके पक्ष के आरोपों पर आगे कार्रवाई करते हुए सुनील को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की, लेकिन सुनील इस बात को मानने को तैयार नहीं था कि वह लाश ज्योति की थी.

फिर पति को ट्रांजैक्शन की जानकारी लगी
सुनील का कहना था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की है और न ही वह लाश उसकी पत्नी की थी. दिन बीतते गए और पुलिस का दबाव सुनील और उसके परिवार पर बढ़ता गया. पुलिस से बचते हुए सुनील अपने दिन काट रहा था, तभी अचानक एक दिन सुनील बैंक में पैसे निकालने के लिए पहुंचा, तब उसे इस बात की जानकारी लगी कि ज्योति के बैंक खाते से ₹2700 का ट्रांजैक्शन हुआ है.

लाड़ली बहना के पैसों ने पकड़वाया
खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत मिलने वाली राशि को कियोस्क सेंटर पर अंगूठा लगाकर निकाला गया था. जानकारी लेने पर पता लगा कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक कियोस्क सेंटर से पैसों की निकासी की गई है. इसके बाद यह खबर पुलिस तक भी पहुंची. सुनील पुलिस के साथ नोएडा पहुंचा, तभी अचानक फुटपाथ पर टूटी चप्पल जुड़वाते हुए ज्योति भी मिल गई.

अब पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल
ज्योति को पुलिस मेहगांव ले आई. कोर्ट में पेश करने के बाद ज्योति को मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया. ज्योति तो 53 दिन बाद जिंदा लौट आई, लेकिन अब पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जिस शव का ज्योति की लाश समझकर पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करवा दिया गया था, वो लाश आखिर किस महिला की थी?

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

हाउसिंग बोर्ड के मकानों में अब लोकतंत्र सैनानियों को भी मिलेगा आरक्षण

भोपाल। मप्र हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल बैठक गुरुवार को पर्यावास भवन में आयोजित...

जीतू पटवारी के निर्देश पर 10 जिलों में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश...

बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र में विकास...