24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्यवाह ताज! प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार, 30 देशों की 110...

वाह ताज! प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार, 30 देशों की 110 विश्व सुंदरियों ने निहारा

Published on

आगरा

प्रेम की निशानी ताजमहल को देखने के लिए हर साल देश-विदेश से हजारों लोग आगरा पहुंचते हैं। इसके आकर्षण से कोई नहीं बच पाता चाहें वो विश्व सुंदरियां ही क्यों न हों! वैसे तो ताज को देखने वाले पर्यटकों के लिए यह हमेशा बेहद खास होता है, लेकिन आज ताजमहल का नजारा कुछ अलग था। वो इसलिए क्योंकि विश्व प्रसिद्ध खूबसूरत ताज का दीदार करने विश्व सुंदरियां पहुंची थी। 30 देशों की 110 सुंदरियों ने ताज को करीब से निहारा और इससे खासी आकर्षित दिखीं।

सुंदरियां बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा कर्मियों के घेरे में सभी विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया।विश्व सुंदरियों ने ताजमहल के इतिहास को जानने में भी खास रुचि दिखाई। उन्होंने टूरिस्ट गाइड से शाहजहां मुमताज की दास्तां सुनाते मकबरे का इतिहास जाना। साथ ही इस पर की गई अद्भुत वास्तुकला की बारीकियों के बारे में भी जानकारी ली।

भारत में इस साल मिस टीन इंटरनेशनल-2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 30 देशों की सुंदरी भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, युगांडा, यूएसए, वेनेजुएला, वियातनाम, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, बोस्टवाना, ब्राजील, कंबोडिया, क्यूबा, डोमिनियन रिपब्लिक, इंग्लैंड, फिजी, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लिथुआनिया, मैक्सिको, मंगोलिया, नमीबिया, नेपाल, नीदरलैंड और फिलीपींस की सुंदरी शामिल हैं।

इनके साथ पिछले साल की विनर मिस टीन इंटरनेशनल बारबरा पराग्गा भी भारत पहुंची हैं, जो 7 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। इस खूबसूरत ताज का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था, जिसे बनाने में करीब 22 साल लगे थे। 1983 में यूनेस्को ने ताज को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...