21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP वालों को मिली बड़ी राहत, अब बगैर वेरिफिकेशन दो दिन में...

UP वालों को मिली बड़ी राहत, अब बगैर वेरिफिकेशन दो दिन में जारी होगा जाति प्रमाणपत्र

Published on

लखनऊ

जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चक्‍कर लगाने वालों के लिए योगी सरकार की तरफ से खुशखबरी आ गई है। सरकार ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया आसान कर दी है। तहसीलदार संतुष्‍ट होने पर बिना सत्‍यापन किए दो दिन के भीतर जाति प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे। हालांकि, किसी तरह की शिकायत या विवाद होने पर इसे तत्‍काल निरस्‍त भी कर दिया जाएगा। राजस्‍व विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आपको ई डिस्ट्रिक्‍ट पोर्टल edistrict.up.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित लॉगइन करना होगा। इसके बाद आधार नंबर भरा जाएगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे सबमिट करते ही आवेदक का नाम, जन्‍मतिथि और फोटो दिखाई देने लगेगा। सत्‍यापन के बाद अगर परिवार आईडी है तो वह सर्वर पर खुद से आ जाएगा। अगर तहसीलदार इससे संतुष्‍ट हैं तो एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के आवेदक को प्रमाणपत्र जारी कर देंगे।

नान क्रीमीलेयर ओबीसी वर्ग को लगाना होगा आय प्रमाणपत्र
यदि एक ही परिवार के सदस्‍यों को अलग अलग जाति प्रमाणपत्र जारी हुए हैं तो उनका पहले की व्‍यवस्‍था के तहत सत्‍यापन कराया जाएगा और उसे जारी किया जाएगा। ओबीसी वर्ग को ई डिस्ट्रिक्‍ट पोर्टल पर आवेदन करने पर आय प्रमाणपत्र की संख्‍या भी भरनी होगी। फिर तहसीलदार आवेदक से इस बात का घोषणापत्र लेगा कि वह इस परिवार का सदस्‍य है और ओबीसी नान क्रीमीलेयर में आता है, फिर उसे बगैर सत्‍यापन जाति प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this