24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यकेरल-बंगाल पर होठ सी लेते हैं, यूपी में कुछ होता है तो...

केरल-बंगाल पर होठ सी लेते हैं, यूपी में कुछ होता है तो पीड़ा जाग जाती है… राहुल के हाथरस जाने पर भाजपा आग बबूला

Published on

हाथरसः

बीजेपी नेता और प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी राहुल गांधी के हाथरस जाने को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथरस जाकर दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति कर रहे हैं। इस तरह की घटना जब बीजेपी शासित राज्यों में होती है, तो वो हंगामा करते हैं, लेकिन जब ऐसी ही घटना गैर-बीजेपी शासित राज्यों में होती है, तो वो वहां जाने से परहेज करते हैं। राहुल गांधी हाथरस में बाबा साकार हरि के सत्संग में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले थे। इसके बाद, उन्होंने केंद्र सरकार से जान गंवाने वाले परिजनों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की थी। दरअसल, केंद्र सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार दिए जाने का ऐलान किया है। इसे अब बढ़ाने की मांग कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की है।

राहुल की इसी मांग पर अब बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “हाथरस में आयोजित सत्संग में मची भगदड़ एक दुखद घटना है। राहुल गांधी इस घटना पर कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी को इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने जो कुछ भी किया, वह बहुत तेजी से किया गया, यहां हालात को संभालने के लिए सरकार ने सारे प्रयास तेज गति से किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवेदनशील हैं। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुआवजे की राशि पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी राहुल गांधी राजनीति करने और सरकार पर दोषारोपण करने से बाज नहीं आ रहे हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर भी राहुल गांधी राजनीतिक लाभ प्राप्त करने का घृणित प्रयास कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं जब केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होती हैं, तो राहुल गांधी आंख मूंद लेते हैं। तब वो कोई बयान जारी नहीं करते हैं। तब वो कोई पीड़ा साझा नहीं करते हैं। तब वो अपने होठ सील लेते हैं, लेकिन जब इस तरह की घटनाएं भाजपा शासित राज्य में होती है, तो उनकी पीड़ा जाग जाती है। यह संवेदनहीन राजनीति है और जिस तरह की राजनीति कांग्रेस पार्टी कर रही है, उसे वो महंगी पड़ेगी। राहुल गांधी को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।“

बता दें कि हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक व्यक्ति का कनेक्शन समाजवादी पार्टी से है। इस पर राकेश त्रिपाठी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “इस मामले में अब तक लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं और उत्तर प्रदेश सरकार यह कोशिश कर रही है कि इसकी निष्पक्षता से हर पहलू की जांच हो। हर व्यक्ति जो संदेह के दायरे में है, उससे पूछताछ हो। इस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन आज इस कार्रवाई से अखिलेश यादव को पीड़ा हो रही है, क्योंकि वो पक्षपातपूर्ण कार्रवाई चाहते हैं। वो चाहते हैं कि इसमें उनके समर्थित लोगों को बचाया जाए। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मृत्य हुई है, यह अपने आप में दुखद है। इसमें दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।“

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...