18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलशरत कमल के साथ सिंधु भी होंगी ध्वजवाहक, गगन नारंग को मिला...

शरत कमल के साथ सिंधु भी होंगी ध्वजवाहक, गगन नारंग को मिला शेफ-डी-मिशन का पद

Published on

नई दिल्ली:

लंदन ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने सोमवार को पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत के शेफ-डी-मिशन यानी मिशन प्रमुख के रूप में मुक्केबाज मेरीकॉम की जगह ली। पेरिस खेलों के उद्घाटन समारोह में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी। भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बताया कि मेरीकॉम के इस्तीफे के बाद उप मिशन प्रमुख नारंग को मिशन प्रमुख बनाया जाना स्वत: पसंद थी।

पीटी उषा ने किया ऐलान
उषा ने विज्ञप्ति में कहा, ‘मैं अपने दल की अगुआई के लिए ओलिंपिक पदक विजेता को ढूंढ रही थी और मेरे युवा साथी मेरीकॉम के उपयुक्त विकल्प हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि दो ओलिंपिक पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु उद्घाटन समारोह में टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल के साथ महिला ध्वजवाहक होंगी। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी पेरिस 2024 ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।’

छह बार की विश्व चैम्पियन मेरीकॉम ने अप्रैल में पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि निजी कारणों से उनके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। मिशन प्रमुख महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है। मिशन प्रमुख खिलाड़ियों की जरूरतों का ध्यान रखने के साथ आयोजन समिति के साथ संपर्क सूत्र का भी काम करता है।

सिंधु उद्घाटन समारोह में टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल के साथ भारत की ध्वजवाहक होंगी। आईओसी ने 2020 में प्रोटोकॉल में बदलाव करके एक देश से एक महिला और एक पुरूष खिलाड़ी को संयुक्त रूप से ध्वजवाहक बनने की अनुमति दी थी। तोक्यो ओलिंपिक में मेरीकॉम और भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...