27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ने जारी किया बीफ के ट्रांसपोर्ट का...

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ने जारी किया बीफ के ट्रांसपोर्ट का PASS, महुआ मोइत्रा ने घेरा

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की ओर से जारी किए गए एक पास पर बीजेपी और उन्हें घेरा है. इस पास में बीएसएफ को कहा गया है कि पासधारक को बीफ ले जाने की अनुमति दी जाए. उनके इस पास पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने अपने ऑफिसियल लेटरहेड पर स्मग्लर्स को बीफ ले जाने की आधिकारिक स्वीकृति दी है.

महुआ के द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में शांतनु ठाकुर के ऑफिसियल लेटरहेड में उत्तर 24 परगना के जियारुल गाजी के द्वारा तीन किलो बीफ ले जाने का पास है. महुआ ने इस पोस्ट में होम मिनिस्टर को टैग किया है. इसी के बाद जब पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी बढ़ने लगी तो शांतनु ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई देते हुए स्वीकार किया कि यह पास उनके द्वारा जारी किया गया है.

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?
शांतनु ठाकुर ने बीएसएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में जो 85 बटालियन है, वहां कुछ लोग टीएमसी के साथ मिले हुए हैं, ऐसे में वहां पक्षपात हो रहा है और टीएमसी से जुड़े लोगों को राजनीतिक छत्रछाया मिल रही है. इसलिए उस इलाके में संतुलन बनाए रखने के लिए मैंने यह पास दिये हैं. शांतनु ठाकुर ने पूरे मामले को बागदाह विधानसभा उपचुनाव से पहले नेगेटिव प्रचार किया जा रहा है.

वहीं, बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक भारत-बांग्लादेश बॉर्डर इलाके में गांव के लोगों को सामान ले जाने के लिए स्थानीय पंचायत की तरफ से पर्ची (पास) जारी की जाती है. इस पास को देखने के बाद ही बीएसएफ की चौकियां लोगों को एक गांव से दूसरे गांव सामान ले जाने देती हैं. भारत की तरफ गांव में सामान ले जाने के लिए यह पास जरूरी है, जिसे टीएमसी संचालित पंचायत के द्वारा जारी किया जाता है.

हालांकि, इस पास से किसी भी कीमत पर सामान बांग्लादेश नहीं ले जाया जा सकता है. सिर्फ भारत में ही बॉर्डर पर यह पास कारगर है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, कई सालों पहले कोर्ट में भी यह मामला बहस का विषय बना था, तब अदालत ने सामानों के रेगुलेशन के लिए बीएसएफ को ही अनुमति दी थी.

शांतनु ठाकुर ने जियारुल गाजी को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ लिया, जिसे यह पास दिया गया था. जियारुल के मुताबिक, खाने के लिए वह तीन किलो बीफ लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि हकीमपुर बॉर्डर पर उनके गांव में कुछ भी सामान ले जाने के लिए बीएसएफ को पास दिखाना होता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this