9.4 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराष्ट्रीयहॉस्पिटल में मरीजों के अश्लील वीडियो, लाशों के साथ गंदा खेल... शर्मसार...

हॉस्पिटल में मरीजों के अश्लील वीडियो, लाशों के साथ गंदा खेल… शर्मसार करने वाली है इन 3 नर्सों की कहानी

Published on

नई दिल्ली:

धरती पर अगर डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है तो नर्सों को भी उतने ही सम्मान की नजर से देखा जाता है। यही वजह है कि अस्पताल में एक मरीज की हर जरूरत का ध्यान रखने वाली नर्स को सिस्टर कहकर पुकारा जाता है। अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत के बीच लेटे हुए मरीज के लिए एक नर्स उम्मीद और सहारा, दोनों होती है। मुसीबत की घड़ी में एक मरीज के लिए नर्स मसीहा बन जाती हैं। लेकिन, नर्सिंग के इस बेहद पवित्र माने जाने वाले पेशे को तीन नर्सों ने शर्मसार कर दिया है। उन्हें देखकर यकीन नहीं होता कि कोई नर्स ऐसा भी कर सकती है।

इन तीन नर्सों को अब गिरफ्तार कर कोर्ट में इनके ऊपर केस चलाया जा रहा है। ये तीनों नर्स अस्पताल में भर्ती होने वाले बुजुर्ग मरीजों के भद्दे और अश्लील वीडियो बनाती थीं। इसके बाद उन्हें स्नैपचैट पर शेयर करती थीं। इन तीनों की ये करतूत काफी समय तक अस्पताल में जारी रहीं। इन्होंने मुर्दाघर में आने वाले शवों को भी नहीं बख्शा। मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम को इनके मोबाइल से मृत लोगों की तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं। मामला सामने आने के बाद तीनों को अस्पताल ने नौकरी से निकाल दिया है।

ये हैं इन तीनों नर्सों के नाम
मामला ओक्लाहोमा के एक हॉस्पिटल का है, जहां से मरीजों के मजाक भरे और अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही हॉस्पिटल की तरफ से भी बयान जारी कर तीनों नर्सों को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया। स्थानीय न्यूज एजेंसी केएफओआर के मुताबिक, इन तीनों नर्सों के नाम 21 वर्षीय जेड विलियम्स, 21 वर्षीय ऑब्रे ग्रेनाटा और 20 वर्षीय मैकेंजी बोल्फा हैं। ये तीनों शहर के गोल्डन एज हॉस्पिटल में नौकरी करती थीं और यहीं पर इन्होंने मरीजों के साथ वो अश्लील वीडियो बनाए।

मरीज को कमर से नीचे नग्न अवस्था में दिखाया
जिन वीडियो के आधार पर इन तीनों के ऊपर केस दर्ज किया गया है, उनमें इन्होंने बुजुर्ग मरीजों का मजाक बनाया है। एक वीडियो में एक मरीज को बिस्तर पर लेटे हुए दिखाया गया है, जो एक शर्ट और डायपर पहने हुए है और उसकी चादर गंदगी से भरी है। दूसरे वीडियो में एक मरीज को कमर से नीचे नग्न अवस्था में दिखाया गया है। कुछ वीडियो में ये तीनों उनकी हालत का मजाक बनाती हुई दिख रही हैं। ये तीनों नर्स एक वीडियो में मुर्दाघर में रखे एक शव के बालों के साथ छेड़छाड़ करते हुए भी दिख रही हैं।

कोर्ट में पेश कर लगाए गए आरोप
बीते 24 जून को इन तीनों नर्सों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अपने बचाव में इन नर्सों ने क्या दलीलें दी हैं। कोर्ट में आरोप लगाया गया कि इन तीनों ने अपने पेशे को शर्मसार करते हुए मरीजों के साथ वो सब किया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इनपर मरीजों और उनके परिजनों के भरोसे को तोड़ने पर हॉस्पिटल के नियमों से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगा है। वहीं, इनकी गिरफ्तारी के बाद हॉस्पिटल ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल प्रशासन यहां भर्ती होने वाले मरीजों और उनके परिवारों की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले से संबंधित जानकारी आगे भी लोगों को दी जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...