26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान: सामने आ गई BJP की फूट? बीजेपी MLA श्रीचंद कृपालानी ने...

राजस्थान: सामने आ गई BJP की फूट? बीजेपी MLA श्रीचंद कृपालानी ने दिया भजनलाल सरकार को घेरने वाला बयान

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भजन लाल सरकार को अपने ही बीजेपी विधायक के विरोध का सामना करना पड़ा। एक तरफ कांग्रेस सरकार को जब से विधानसभा सत्र शुरू हुआ है, तब से लगातार घेर रही है। इस बीच अब बीजेपी विधायक ही सरकार पर सवाल खड़े करने लगे हैं। इसको लेकर निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद्र कृपलानी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाते हुए पूछ लिया कि आखिर सरकार चाहती क्या है? विधायक के इस सवाल से कांग्रेस को भी सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया।

विधायक ने पूछा, अपनी ही सरकार से आप चाहती क्या हो?
बता दें कि भजनलाल सरकार को लेकर कुछ दिनों से बीजेपी के विधायकों की नाराजगी देखने को मिल रही है। इससे पहले बैर विधायक बहादुर सिंह कोली और ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत अपनी सरकार पर सवाल खड़े कर चुके हैं। इस बीच विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायक श्री चंद्र कृपलानी ने भी सरकार को घेर लिया। प्रश्न कल के दौरान सरकार से पूछा कि स्कूल और मातृ शिशु केंद्र खोलने के लिए आपका क्या मापदंड है? इस पर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने जवाब दिया, तो भाजपा विधायक संतुष्ट नहीं नजर आए।

उन्होंने सरकार पर ही निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार जनसंख्या नियंत्रण की बात करती है, तो दूसरी तरफ आप कम जनसंख्या वाले क्षेत्र में शिशु स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोल रहे हैं। आखिर सरकार क्या चाहती है? हम स्कूल खुलवाना चाहते है, आप कहते हो बच्चे की संख्या इतनी होनी चाहिए, अगर सड़क बनाने जाए, तो 2000 की आबादी होनी चाहिए, ऐसे में सरकार के मापदंड समझ से परे है।

भजन सरकार को अपने ही विधायकों का विरोध झेलना पड़ा
बीते दिनों से मुख्यमंत्री भजनलाल को अपने ही भाजपा विधायकों का विरोध झेलना पड़ रहा है। इससे पहले ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत ने ब्यूरोक्रेसी को लेकर गंभीर सवाल उठाए। इससे सियासत में जमकर हलचल मच गई। उन्होंने कहा कि सरकार में ब्यूरोक्रेसी हावी है। जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि जन प्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं हो, तो ऐसे में जनप्रतिनिधि बनना ही बेकार है। इसी तरह बैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने भी बीते दिनों भजनलाल सरकार की योजनाओं को लेकर जमकर हमला किया। उन्होंने कन्यादान योजना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इस योजना में अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...