24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP: शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से रेप, छत से...

UP: शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से रेप, छत से फेंका, हाथ और रीढ़ की हड्डी टूटी

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से शादी का झांसा देकर एक नर्सिंग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे छत से नीचे फेंक दिया. जिसके कारण उसके हाथ और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया. पीड़िता का कहना है कि वो लखनऊ के बिजनौर में किराए के मकान में रहती थी.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो नर्सिंग की छात्रा है और धर्मपाल नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. जब वो अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी तो वह आनाकानी करने लगा. जिसकी वजह से उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया. इसी दौरान वो छत पर गई और आरोपी भी पीछे से वहां आ गया.

शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से रेप
जहां उसने पहले तो उसे कई थप्पड़ मारे फिर छत से धक्का दे दिया. हाथ और रीढ़ की हड्डी में चोट के चलते उसे अस्पताल ले जया गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 323, 504, 506, 325, 376 और एससी एसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार हो गई.

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी धर्मपाल को शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...