28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यओम बिरला की बेटी के बारे में झूठ फैला रहा था ध्रुव...

ओम बिरला की बेटी के बारे में झूठ फैला रहा था ध्रुव राठी का पैरोडी अकाउंट, FIR हुई दर्ज तो मांगी माफी

Published on

जयपुर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की आईएएस बेटी अंजलि बिरला को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल उठा। सोशल मीडिया पर लोगों ने अंजलि बिरला के बिना यूपीएससी का एग्जाम पास किए सिलेक्ट होने को लेकर कई दावे किए। हालांकि यह सभी दावे बाद में झूठें साबित हुए। अब इस मामले में एक यूट्यूबर को अंजलि बिरला के खिलाफ झूठा दावा करना भारी पड़ गया है। इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के पैरोडी अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ध्रुव राठी ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया एक्स पर चल रहे पैरोडी अकाउंट में यह दावा किया था।

यूट्यूबर को झूठ फैलाने का मामला पड़ गया भारी
दरअसल बीते दिनों कोटा सांसद ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बेटी को लेकर कईं दावे सामने आए। इनमें कहा गया कि स्पीकर बिरला की बेटी अंजलि बिरला ने बिना यूपीएससी एग्जाम को क्रैक किए बिना ही आईएएस बन गई है। हालांकि, जब मामले की पड़ताल की गई, तो यह मामला झूठा पाया गया। इधर, एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी के नाम से बने पैरोडी अकाउंट से झूठ फैलाने की कोशिश की। इसको लेकर अब महाराष्ट्र पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि ध्रुव राठी का पैरोडी अकाउंट से क्या कनेक्शन है?

कौन है ध्रुव राठी, जिसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने मामला दर्ज किया
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठा दावा करने को लेकर यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें राठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पैरोडी से इसको लेकर एक ट्वीट करते हुए पोस्ट की थी। इस यूट्यूबर के अकाउंट में 81.4 K फॉलोअर्स है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने राठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में ओम बिरला के परिवार के एक सदस्य ने शिकायत दी थी। इधर, शिकायत के बाद पुलिस अकाउंट को लेकर जांच करने में जुटी हुई है कि क्या ध्रुव राठी इस अकाउंट को चलाता हैं या नहीं?

यूट्यूबर के खिलाफ बिरला परिवार के सदस्य ने दी शिकायत
बीते दिनों सोशल मीडिया पर अंजलि बिरला के यूपीएससी परीक्षा पास नहीं करने को लेकर जमकर झूठे दावे किए गए। इस मामले में बिरला परिवार के एक सदस्य ने ध्रुव राठी के खिलाफ पोस्ट कर अंजलि की बदनामी करने और बिना अनुमति के उनकी फोटो इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। इस पर मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मानहानि, देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब करने, शांति भंग करने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।

मामला दर्ज होने के बाद पैरोडी अकाउंट के जरिए माफी मांगी
इस मामले में केस दर्ज होने के बाद ध्रुव राठी के पैरोडी अकाउंट से ट्वीट कर मामले पर माफी मांगी गई है। माफीनामे में लिखा गया कि ‘महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा जैसा निर्देशित किया गया है, मैंने अंजलि बिरला पर अपने सभी पोस्ट और टिप्पणियां हटा दी हैं। मैं माफी मांगना चाहूंगा क्योंकि मैं तथ्यों से अनजान था और किसी और के ट्वीट की कॉपी कर इसे साझा किया था।’

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...