14.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराजनीतिजीटीबी मर्डर केस: ​'LG के आने के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था...

जीटीबी मर्डर केस: ​’LG के आने के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था बदतर’, ऐक्शन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

Published on

नई दिल्ली

जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े मरीज की हत्या के बाद दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बढ़ते क्राइम ग्राफ के लिए एलजी को निशाने पर लिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर लिखा, ‘LG साहब, आपके आने के बाद पिछले दो साल में दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। दिनदहाड़े अस्पताल में घुस के गोलियां चल रही है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘कभी तिहाड़ जेल के अंदर पुलिस के सामने हत्या होती है, पुलिस के जवान देखते रहते हैं। कभी कोर्ट के सामने वकील को गोली मारी जाती है। जंगपुरा में दिन दहाड़े घर में घुस कर बुजुर्ग की निर्मम हत्या हो रही है। दिल्ली में दिनदहाड़े CCTV के सामने हत्या अब आम बात होती जा रही है । अपराधी बेखौफ हैं। दिल्ली पुलिस को राजनैतिक इस्तेमाल के चलते बर्बाद कर दिया गया है।’

दिल्ली के अस्पतालों की सुरक्षा का रिव्यू होगा
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘सभी अस्पतालों की सुरक्षा का रिव्यू होगा। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ जीटीबी अस्पताल में फायरिंग केस के बाद दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज पूरी तरह ऐक्शन में नजर आ रहे हैं।

क्या है मामला?
रविवार शाम को जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि जीटीबी अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में गोलीबारी हुई है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें पता चला कि 32 साल के रियाजुद्दीन नाम का एक मरीज, जो पेट के इलाज के लिए 23 जून 24 को अस्पताल में भर्ती था, उस पर गोली चला दी गई है। आज लगभग 4 बजे करीब 18 साल का एक लड़का वार्ड के अंदर आया और उसने रियाजुद्दीन को गोली मार दी। पुलिस इस मामले की FIR दर्ज कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...