19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यलखनऊ में ईंट से कूचकर युवती की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला...

लखनऊ में ईंट से कूचकर युवती की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तालाब किनारे एक युवती का अर्धनग्न शव मिला है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है मामले में कार्रवाई की जा रही है.

मामला सरोजिनी नगर इलाके के रनियापुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव की ही रहने वाली मानसिक रूप से बीमार युवती के रूप में हुई है. जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल के पास खून फैला था. साथ ही मृतक के कपड़े फटे हुए थे. फटे हुए कपड़े देख कर ऐसा लग रहा था कि युवती ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा.

रेप के बाद मर्डर की आशंका
वहीं, पुलिस ने मौके से ईंट और डंडे बरामद किए हैं. पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का लग रहा है. युवती की ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. उधर ग्रामीणों ने बताया कि रेप करने के बाद पीट-पीटकर युवती की हत्या की गई है. फिलहाल, इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों को अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है.

ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या
वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक के दोनों हाथ उसके कुर्ते के कपड़े को फाड़कर बांध दिए गए थे. युवती के शरीर पर नीचे पहनने वाला कपड़ा नहीं था. कुर्ती भी पूरी तरह से फटी हुई थी. युवती का रेप किया गया है और ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

मामले में DCP ने कही ये बात
डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र स्थित रनियापुर गांव में 32 वर्षीय युवती का शव मिला है. घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची है. घटनास्थल की जांच पड़ताल की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जल्द ही घटना का किया जाएगा खुलासा
प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस को हत्या में प्रयोग ईंट भी बरामद हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी. फिलहाल, पुलिस टीम को घटना कारित करने वालों को पकड़ने के लिए लगाया गया है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this