21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeUncategorizedतीन महीने में 35.2 अरब डॉलर का निर्यात, भारतीय उत्‍पादों का विदेश...

तीन महीने में 35.2 अरब डॉलर का निर्यात, भारतीय उत्‍पादों का विदेश में डंका, पर आयात बढ़ने से व्यापार घाटा भी बढ़ा

Published on

नई दिल्ली:

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर चुनौतियों के बावजूद जून में भारत का वस्तुओं का निर्यात 2.56 फीसदी बढ़कर 35.2 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस महीने आयात भी बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़कर 20.98 अरब डॉलर हो गया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल, दालों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की आवक बढ़ने से जून में आयात में लगभग पांच फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 56.18 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल से जून तक तीन महीनों में वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात लगभग 200 अरब डॉलर (लगभग 16.7 लाख करोड़ रुपये) रहा है।

निर्यात की तुलना में आयात अधिक बढ़ने से देश का व्यापार घाटा जून में बढ़कर 20.98 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में व्यापार घाटा 19.19 अरब डॉलर था। मई में देश का वस्तु निर्यात 9.1 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर रहा था, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर सात महीने के ऊंचे स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

कुल मिलाकर, इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में वस्तु निर्यात 5.84 फीसदी बढ़कर 109.96 अरब डॉलर हो गया। जबकि इसी अवधि में आयात 7.6 फीसदी बढ़कर 172.23 अरब डॉलर हो गया। इस तरह अप्रैल-जून, 2024 में व्यापार घाटा पिछले साल की समान अवधि के 56.16 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 62.26 अरब डॉलर हो गया।

पहली तिमाही में न‍िर्यात लगभग 200 अरब डॉलर
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इन आंकड़ों पर संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा रुझान को देखते हुए देश से वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर से आगे निकल सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात लगभग 200 अरब डॉलर रहा है। बर्थवाल ने कहा, ‘अगर मौजूदा रुझान जारी रहा तो हम निश्चित रूप से इस वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर से आगे निकल जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए छह प्रमुख क्षेत्रों (इंजीनियरिंग, कपड़ा और परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, रसायन एवं प्लास्टिक और कृषि) और 20 देशों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

कच्चे तेल का आयात 19.62% बढ़कर 15 अरब डॉलर पर
आंकड़ों के मुताबिक, जून में कच्चा तेल आयात 19.62 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब डॉलर हो गया। वहीं तिमाही के दौरान यह 23 प्रतिशत बढ़कर 51.5 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, जून में सोने का आयात 38.66 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ तीन अरब डॉलर रह गया। पहली तिमाही में सोने का आयात 1.91 प्रतिशत घटकर 9.51 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों से पता चलता है कि जून में निर्यात की गई सेवाओं का अनुमानित मूल्य 30.27 अरब डॉलर है जबकि जून, 2023 में यह 27.79 अरब डॉलर था। वहीं, सेवाओं का आयात एक साल पहले के 15.61 अरब डॉलर से बढ़कर जून में 17.29 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। इसके अलावा प्रमुख निर्यात गंतव्यों- अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मलेशिया, बांग्लादेश, तंजानिया, नीदरलैंड और सिंगापुर को भारत से हुए निर्यात में खासी तेजी देखी गई।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...