17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 16 मासूम बच्चों की मौतों...

दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 16 मासूम बच्चों की मौतों को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार

Published on

दिल्ली।

बुधवार को दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत के मामलों पर संयुक्त प्रेस वार्ता में मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में आधे महीने के भीतर 16 मासूम बच्चों की मौतों पर सरकार पर गंभीर लापरवाही, जवाबदेही की अनदेखी और प्रदत्त मुआवज़े को पर्याप्त न मानते हुए तीखा प्रहार किया। प्रेस वार्ता में राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं विधायक सोहनलाल वाल्मीकि मौजूद रहे। दिल्ली में श्री सिंघार ने जहरीली कफ सिरप, सरकारी जांच की देरी, और मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

नेताद्वय ने प्रमुख तथ्य और बिंदु प्रस्तुत करते हुए कहा कि 04 सितंबर से 06 अक्टूबर 2025 तक 16 मासूम बच्चों की मौत। 14 मौतें छिंदवाड़ा में, 2 बैतूल में, 7 अन्य बच्चे नागपुर के अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच हैं और सबसे ज्यादा प्रभावित आयु वर्ग

3 से 5 वर्ष के बच्चे प्रमुख रूप से हैं जो सबसे संवेदनशील आयु समूह है। उन्होंने मुख्यमंत्री की उदासीनता को लेकर कहा कि राष्ट्रीय सुर्खियों में आने तक मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों से नहीं मिले। 4 लाख का मुआवज़ा मिला, पर इससे मौतों के लिए जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी।

यह भी पढ़िए: बुलडोजर एक्शन का मतलब कानून तोड़ना नहीं: सीजेआई

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मासूम बच्चों की जानों पर लापरवाही करके उन्हें कब्रिस्तान बना दिया है। यह संवेदनहीनता तभी सुधरेगी जब सरकार दोषियों को सजा दे, जहरीली दवाओं की बिक्री बंद करे, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवज़ा दे, और बच्चों की सुरक्षा व पोषण पर गंभीरता से काम करे। उग्र विपक्षी आवाज़ इस त्रासदी में पीड़ितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...