24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमुजफ्फरनगर में दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी रोकी, घोड़े से उतारकर जातिसूचक शब्द...

मुजफ्फरनगर में दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी रोकी, घोड़े से उतारकर जातिसूचक शब्द कहे

Published on

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर थाना खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर में राजपूत समाज के युवकों ने दलित वर्ग के दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया। दबंगों ने गांव से उसे घुड़चढ़ी न करने पर धमकी दी। विरोध करने पर युवकों ने (डीजे) संगीत सिस्टम में तोड़फोड़ कर लाठी और डंडों से प्रहार कर दिया। आरोप है कि तमंचे लहराने के साथ पथराव किया गया। घटनाक्रम को लेकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।

मढ़करीमपुर गांव निवासी अमृत कुमार की मंगलवार को मंसूरपुर के गांव दिनकरपुर में बारात जानी है। सोमवार को स्वजन और रिश्तेदार मिलकर गांव में घुड़चढ़ी निकाल रहे थे। घुड़चढ़ी में दोस्त, रिश्तेदार आदि गीत-संगीत की धुन पर झूम रहे थे, तभी घुड़चढ़ी गांव में राजपूत समाज के क्षेत्र में पहुंची, तो राजपूत समाज के कुछ युवकों ने आयोजन को रुकवा दिया। युवकों ने दूल्हे को घोड़े से नीचे उतार दिया और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर बारातियों और स्वजन पर हलमा बोल दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची
आरोप है कि युवकों ने तमंचे लहराकर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और युवकों पर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मढ़करीमपुर में एक पक्ष की घुड़चढ़ी हो रही थी और डीजे बज रहा था। डीजे पर जाति आधारित गाने चलने पर दूसरी जाति के व्यक्तियों द्वारा आपत्ति दर्ज की गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हुए। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परम्परा के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम जारी है। गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...