19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यदिल्‍ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर पर बवाल, सीएम धामी बोले- दुनिया...

दिल्‍ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर पर बवाल, सीएम धामी बोले- दुनिया में कहीं और नहीं बन सकता धाम

Published on

देहरादून

दिल्ली के बुराड़ी में बाबा केदार का प्रतीकात्मक मंदिर बनाने को लेकर विरोध के सुर तेज हो गए हैं। केदारनाथ धाम से लेकर पूरी केदार घाटी में इसे लेकर नाराजगी व्याप्त है। दरअसल केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। पर इससे केदारनाथ धाम से जुड़े पंडित पुरोहितों और धर्मावलंबियों में गुस्सा है।

दरअसल इन सभी लोगों का कहना है कि केदारनाथ धाम से करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था जुडी हुई है। ऐसे में बाबा केदारनाथ का मंदिर कहीं और बनाना यह तीर्थ की मर्यादा के खिलाफ है, साथ ही धामों के प्रति लोगों की आस्था पर प्रहार भी है।

इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बाबा केदार का धाम दुनिया में और कहीं नहीं बन सकता। उन्होंने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा केदार के किसी भी नाम से कोई भी मंदिर बन जाए तो उस से धाम की महिमा पर कोई असर नहीं पड़ सकता। फिर भी यह आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए बद्री केदार मंदिर समिति को संबंधित लोगों से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

वहीं बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश मिले हैं। कानूनी सलाह ली जा रही है। बद्री केदार के नाम या फोटो का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा केदार हम सब की आस्था के प्रतीक हैं। उत्तराखंड के अलावा देश-दुनिया में कहीं भी केदारनाथ धाम नहीं हो सकता। आशुतोष भगवान शिव के समस्त रूपों की पूजा का अधिकार सभी को है इसलिए प्रभु के किसी भी नाम को लेकर कोई मंदिर बन जाए तो उसे धाम की महिमा पर कोई असर नहीं पढ़ सकता।

मामले पर शुरू हुए विवाद के बीच श्री केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी, दिल्ली के अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बन रहा है धाम नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इस मंदिर का निर्माण करवा रहा है। उत्तराखंड सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम केदारनाथ धाम और वहां से जुड़े भक्तों की आस्था का सम्मान करते हैं। दिल्ली में बाबा केदार के भक्त सिर्फ उनका मंदिर बनवा रहे हैं। इसलिए विवाद करने से कोई फायदा नहीं है।

Latest articles

मप्र में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, सुझावों के लिए वेबसाइट शुरू: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मप्र में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। भोपाल में...

मप्र में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिर भारी उछाल, भोपाल समेत प्रमुख शहरों में बढ़े दाम

भोपाल। प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर...

भोपाल के वार्ड-27 में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से आ रहा मटमैला पानी

भोपाल। राजधानी के वार्ड-27 के अंतर्गत आने वाली मांडवा बस्ती में पिछले कई दिनों...

मप्र में तबादलों का दौर शुरू, कैबिनेट की नई नीति के तहत 15 जून तक ऑनलाइन जारी होंगे आदेश

भोपाल। मप्र में 1 जून से अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया...

More like this

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...