17.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयफिर ऐक्टिव हुआ बच्चों की जान लेने वाला खतरनाक वायरस, कैसे पड़ा...

फिर ऐक्टिव हुआ बच्चों की जान लेने वाला खतरनाक वायरस, कैसे पड़ा इसका नाम चांदीपुरा?

Published on

नई दिल्ली

एक ऐसा वायरस जो बच्चों पर अटैक करता है और मौत के घाट उतार देता है, इसका नाम है चांदीपुरा। गुजरात के अलग-अलग इलाकों में चांदीपुरा वायरस से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुजरात के हिम्मतनगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस से 6 लोगों की मौत हो गई। चांदीपुरा कोई नया वायरस नहीं है, इसका पहला मामला साल 1965 में महाराष्ट्र से सामने आया था। उसके बाद गुजरात में भी यह संक्रमण पाया गया। बरसात के मौसम में यह वायरस ऐक्टिव होता है।

यह संक्रमित रोग मक्खी, मच्छर के काटने से होता है। 9 महीने से 14 साल की उम्र के बच्चों में यह संक्रमण पाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस वायरस का संक्रमण ज्यादा देखने को मिलता है। इस वायरस के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। दरअसल इस वायरस का नाम किसी गांव, कस्बे और शहर के नाम की तरह है। इस वायरस का नाम चांदीपुरा कैसे पड़ा? हर कोई जानना चाहता है। आइए जानते हैं इसके नाम के पीछे का रहस्य।

क्यों पड़ा चांदीपुरा नाम?
साल 1965 में अप्रैल से जून के बीच नागपुर शहर के चांदीपुर में एक नए वायरस का प्रकोप देखा गया। इस वायरस से लोगों को बुखार होता था। 14 से 15 साल के कई बच्चे इस वायरस की चपेट में आने से मर गए थे। देश में सबसे पहले नागपुर के चांदीपुरा गांव से वायरस की शुरुआत होने के कारण इसे चांदीपुरा वायरस के तौर पर जाना जाने लगा।

क्या है लक्षण?
बच्चों में तेज बुखार, उल्टी, दस्त, सिर दर्द और ऐंठन जैसे प्राथमिक लक्षण दिखाई देते हैं। चांदीपुरा वायरस में अक्सर अचानक तेज बुखार आना, उसके बाद दौरे पड़ना, दस्त, मस्तिष्क में सूजन, उल्टी का होना शामिल है, जो मौत का कारण बन सकता है। बताया गया है कि इस वायरस से संक्रमित बच्चे लक्षण दिखने के 48-72 घंटों के भीतर मर जाते हैं। ऐसे में यह वायरस शिशुओं और वयस्क के लिए घातक है। गुजरात सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...