24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यगोरखपुर: ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों से गैंगरेप करने वाले 3...

गोरखपुर: ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों से गैंगरेप करने वाले 3 गिरफ्तार, मुठभेड़ में बरसाईं गोलियां

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस ने दो युवतियों से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए तीन आरोपियों को बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 16 और 17 जुलाई की दरमियानी रात ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली 20 वर्ष की दो लड़कियां कुशीनगर में एक कार्यक्रम के बाद गोरखपुर स्थित अपने घर लौट रही थीं।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान नीरज, कल्लू और अजय समेत पांच लोगों ने उनका पीछा किया और एकला तटबंध के पास उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पुलिस ने बताया कि घटना के बाद लड़कियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को एक सूचना पर नौसढ़ इलाके में आरोपियों को रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलायीं, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से नीरज जायसवाल नाम का आरोपी घायल हो गया और उसके साथी कल्लू और अजय ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...