22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'हरियाणा में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP...', बोले पंजाब के...

‘हरियाणा में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP…’, बोले पंजाब के CM भगवंत मान

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस, जेजेपी और INLD तक… सभी राजनीतिक दल आक्रामकता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि वह राज्य की सभी विधानसभा में अपने प्रत्याशी उतारेगी। अभी तक राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होता था, लेकिन हरियाणा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है।

दरअसल, अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और संदीप पाठक ने खुलकर ऐलान किया है कि राज्य में पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। चंडीगढ़ में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खुलकर कहा कि इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी।

हरियाणा में नहीं होगा कोई गठबंधन
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हम दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकार चला रहे हैं हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन इसके लिए हम किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जिसने सभी दलों को मौके दिए हैं लेकिन कोई भी यहां के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

20 जुलाई को गारंटी जारी करेगी AAP
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक का जिक्र करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही हैं। ऐसे में हमारी उम्मीदें बहुत हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच बहुत समानताएं हैं? आधा हरियाणा पंजाबी बोलता है। उन्होंने कहा है। बता दें कि आम आदमी पार्टी 20 जुलाई को हरियाणा के लिए केजरीवाल की गारंटी जारी करेगी। इस मौके पर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहेंगी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this