19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeभोपालMP: आवारा पशु दिखने पर तुरंत गौशाला पहुंचाएं पटवारी, SDM ने जारी...

MP: आवारा पशु दिखने पर तुरंत गौशाला पहुंचाएं पटवारी, SDM ने जारी किया आदेश

Published on

छतरपुर,

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर एसडीएम का एक आदेश सुर्खियों में है. बिजावर एसडीएम ने स्थानीय पटवारी, कोटवारों को नेशनल हाईवे से आवारा पशुओं को हटाकर गौशाला पहुंचाने का जिम्मा दिया है जिसका अब पटवारी संघ विरोध कर रहा है.

दरअसल, बिजावर एसडीएम विजय ने 6 कर्मचारियों को शाम 6 से रात 10 बजे तक नेशनल हाईवे पर देवगांव मौड़ और देवगांव टोल टैक्स के पास से आवारा पशुओं को हटाकर नजदीकी राजनगर पंचायत के अंतर्गत संचालित गौशाला पहुंचाने का आदेश जारी किया है. आदेश के साथ ही कर्मचारियों का नाम भी है. इनमें एक पटवारी, एक रोजगार सहायक, एक पंचायत सचिव और तीन कोटवार हैं.

इसके साथ ही आदेश में लिखा है कि पंचायत निरीक्षक जनपद पंचायत राजनगर एवं राजस्व निरीक्षक सर्किल इमदुली तहसील सटई को निर्देशित किया जाता है कि प्रतिदिन स्वयं उपरोक्त कार्य का निरीक्षण करेंगे एवं प्रगति से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपंचायत राजनगर एवं तहसीलदार सटई को अवगत कराएंगे. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

पटवारी संघ ने जताया विरोध
आदेश के बाद मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि दिनभर सरकारी नौकरी करने के बाद शासकीय सेवकों को अब सड़कों से आवारा पशु भी हटाने होंगे जबकि टोल सिर्फ पैसा वसूलेंगे. यह आदेश गलत है और इसे वापस लिया जाना चाहिए.

ड्यूटी से राजस्व का काम प्रभावित नहीं होगा
मामले के तूल पकड़ने पर बिजावर एसडीएम ने कहा कि आदेश में कुछ गलत नहीं है क्योंकि पटवारियों के सड़क पर बैठे मवेशियों को गौशाला भेजने की ड्यूटी से राजस्व का काम प्रभावित नहीं होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए शाम छह बजे से रात दस बजे तक आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजने की जिम्मेदारी दी गई है. राजस्व का अमला और ग्राम पंचायत दोनों मिलकर काम करती हैं और सड़क पर बैठे मवेशियों की वजह से दुघर्टना को रोकने के लिए ही उन्हें गौशाला भेजने के लिए ड्यूटी लगाई गई है

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...