25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमुस्लिम भी कावंड़ियों के लिए बनाते हैं ड्रेस, सजाते हैं कांवड़...सीएम योगी...

मुस्लिम भी कावंड़ियों के लिए बनाते हैं ड्रेस, सजाते हैं कांवड़…सीएम योगी के फैसले पर भड़के इमरान मसूद

Published on

सहारनपुर,

यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान और ढाबे मालिक का नाम लिखे जाने के सीएम योगी के आदेश पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की कांवड़ यात्रा शिविरों में हम लोग पहले से सेवा करते आ रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘कांवड़ यात्रियों की पोशाकें, हौजरी मुसलमान कारीगर बनाते हैं, मेरठ में कांवड़ को सजाने का काम मुसलमान करते हैं. आप नफरत की जो बातें करते हैं इससे कोई फायदा नहीं है. कांवड़वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हमें आपस में प्यार-मोहब्बत है, हम आपके एजेंडे से भटकने वाले लोग नहीं है.

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए उठाए गए कदमों के तहत पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर सभी को नेम प्लेट लगाने और दुकानों पर संचालक या मालिक का नाम लिखने का आदेश दिया है.

इमरान मसूद ने सीएम योगी पर बोला हमला
इसी को लेकर सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने यूपी सरकार पर हमला बोला है. हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर कार्रवाई के आदेश पर उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोई एजेंडा नहीं है क्या देश में, इसके अलावा बहुत एजेंडे हैं इस देश में, जिसे हलाल खाना है वह हलाल ही खाएगा उसे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती है.

इमरान मसूद ने आगे कहा, ‘देखिए सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागने का काम करती है, रोजगार के लिए नौजवान परेशान हैं, उसके लिए आप बात नहीं करोगे. व्यापारियों की आपने कमर तोड़ दी, उसके ऊपर बात नहीं करोगे, किसान को फसल की कीमत नहीं मिल रही आप उसकी बात नहीं करोगे.’ उन्होंने कहा, ‘कांवड़ियों के लिए तो हम हमेशा स्वागत-सम्मान करते हैं, सब जगह शिविरों के अंदर सारे काम मुसलमान करते थे, कोई मुसलमान और हिंदू की नफरत है कहीं.

इमरान मसूद ने कहा, ‘कांवड़िया ड्रेस पहन करके निकलते हैं, वह (होजरी) सारे मुसलमान नहीं बना रहे हैं क्या. कांवड़ को सजाने का काम मेरठ के अंदर क्या मुसलमान नहीं करते हैं क्या. यह आप नफरत की जो बात करते हैं इससे कोई फायदा नहीं है, कावड़ वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...