भोपाल
भेल कर्मचारियों की संस्था थ्रिफ्ट सोसायटी ने शुक्रवार को संस्था के कार्यालय में सेवानिवृत सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक रुपेश तैलंग उपस्थित थे। उन्होंने सदस्यों शाल और उपहार देकर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार ने संस्था के इस कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी और बताया कि सेवानिवृत सदस्यों की सम्मानपूर्वक विदाई का प्रयास संस्था द्वारा किया गया है।
मुख्य अतिथि ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर संस्था सचिव निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, रजनीकांत चौबे, किरण, राजकुमार इड़पाची उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत चौबे ने किया व आभार निशा वर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा संस्था प्रागंण में पौधा लगाया गया।