17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeभोपालMP कैबिनेट ने आईटी पॉलिसी में संशोधन को दी मंजूरी, कारोबार लगाने...

MP कैबिनेट ने आईटी पॉलिसी में संशोधन को दी मंजूरी, कारोबार लगाने के लिए कंपनियों को मिलेंगे कई लाभ

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी नीति-2023 में संशोधन को मंजूरी दे दी. इस फैसले से राज्य में अपना कारोबार स्थापित करने वाली कंपनियों को कई लाभ मिलेंगे.मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मध्य प्रदेश आईटी, आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) और ईएसडीएम (इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण) निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 में संशोधन को मंजूरी दी गई.

एक अधिकारी ने बताया, मंत्रिमंडल ने राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एमपी आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 में संशोधन को मंजूरी दे दी है. संशोधनों के अनुसार, पात्र निवेशक इकाइयां सिंगल विंडो क्लीयरेंस, पूंजीगत व्यय और किराया सहायता, सस्ती दरों पर जमीन, स्टांप ड्यूटी में छूट, मार्केटिंग और क्वालिटी कंट्रोल असिस्टेंस जैसे लाभों का लाभ उठा सकती हैं. नीति के क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

राज्य के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए नीति लाई गई है.उन्होंने कहा, हमने देश के विभिन्न राज्यों की आईटी नीतियों का अध्ययन किया और मध्य प्रदेश के लिए इसे विकसित किया, ताकि निवेश आकर्षित किया जा सके और रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें. हम आईटी क्षेत्र में और अधिक निवेश चाहते हैं.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...