12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलकोच द्रविड़ ने बताया, किस मजबूरी के चलते विराट-रोहित नहीं खेल पाए...

कोच द्रविड़ ने बताया, किस मजबूरी के चलते विराट-रोहित नहीं खेल पाए दूसरा वनडे

Published on

बारबाडोस

जिस सीरीज के बारबाडोस में शनिवार रात ही खत्म हो जाने की उम्मीद थी अब उसके नतीजे के लिए अगले महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। जी हां! चौंकिए मत क्योंकि वेस्टइंडीज ने बीती रात खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को छह विकेट से पीट दिया। अब श्रृंखला का तीसरा, आखिरी और निर्णायक मैच 1 अगस्त को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में प्रयोगों के दौर से गुजर रही है। पहले मैच में रोहित शर्मा सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए तो कोहली आठवें पर आते, लेकिन दूसरे मैच में दोनों दिग्गज खेले ही नहीं। कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे थे। ओपनिंग जोड़ी ने 90 रन जोड़े, लेकिन उसके बाद पूरा बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस लचर प्रदर्शन के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ मीडिया से बातचीत करने पहुंचे तो बताया कि विराट-रोहित को दूसरे वनडे मैच से आराम क्यों दिया गया।

द्रविड़ ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो एशिया कप से पहले 2-3 मैचों वाली इस तरह की श्रृंखला में कोहली और रोहित के खेलने से हमें कोई जवाब नहीं मिलता। हमारे पास सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी इस सीरीज का ही वक्त है, जो उन्हें एशिया कप और उसके बाद वर्ल्ड कप की तैयारियों में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे घायल खिलाड़ी फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकडेमी में रीहैब से गुजर रहे हैं। मगर वापसी को लेकर अनिश्चितता तो बरकरार है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट सबसे खराब स्थिति में इन प्लेयर्स के बदले बैकअप विकल्प को मैच टाइम देना चाहता है।

भारत के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल खेलने के बाद कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘यह हमारे कुछ खिलाड़ियों को आजमाने का आखिरी मौका था। हमारे चार खिलाड़ी घायल हैं और एनसीए में हैं। एशिया कप और फिर विश्व कप के लिए कुछ दिन बचे हैं, हम एक तरह से दौड़ रहे हैं कई मायनों में समय की कमी है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि उनमें से कुछ एशिया कप और विश्व कप तक फिट हो जाएंगे, लेकिन हम कोई चांस नहीं ले सकते। हमें दूसरे खिलाड़ियों को भी आजमाना होगा और उन्हें मौके देने होंगे।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...