14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeखेलIPL: शाहरुख खान और नेस वाडिया आपस में भिड़े, फ्रैंचाइजी मालिकों की...

IPL: शाहरुख खान और नेस वाडिया आपस में भिड़े, फ्रैंचाइजी मालिकों की मीटिंग में गरमागरम बहस

Published on

मुंबई में 31 जुलाई की रात बीसीसीआई मुख्यालय में आईपीएल मालिकों की बड़ी बैठक हुई। इस दौरान मेगा ऑक्शन को लेकर फ्रैंचाइजी मालिक आपस में भिड़ गए। कई टीम मेगा ऑक्शन के खिलाफ थी, जिनमें कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक और बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान भी शामिल थे। खबरों की माने तो एक वक्त ऐसा भी आया जब, शाहरुख खान की पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया के साथ तीखी बहस हो गई। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान रिटेंशन के पक्ष में थे जबकि नेस वाडिया बहुत ज्यादा रिटेंशन के खिलाफ थे।

मीटिंग में कौन-कौन पहुंचा?
हमारे सहयोगी क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक विवाद की मुख्य वजह यही थी कि मेगा ऑक्शन होना चाहिए या नहीं। खबर लिखे जाने तक मीटिंग जारी थी इसलिए मेगा ऑक्शन पर क्या सहमति बनी इस बारे में नहीं बताया जा सकता। अगर बीसीसीआई अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन को खत्म करने का फैसला करता है तो रिटेंशन की कोई जरूरत नहीं होगी। बैठक में शामिल होने वाले मालिकों में दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार ग्रांधी, लखनऊ सुपर जाइंट्स के संजीव गोयनका, चेन्नई सुपर किंग्स की रूपा गुरुनाथ, सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन, राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रथमेश मिश्रा शामिल हैं। कुछ मालिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए, जिनमें मुंबई इंडियंस के अंबानी भी शामिल थे।

इन मुद्दों पर जमकर बहस
आईपीएल के तीन साल के साइकिल में होने वाली नीलामी में एक विदेशी सहित चार खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति देता है। ऐसा माना जाता है कि ज्यादातर टीमें पांच से छह के बीच रिटेंशन चाहती हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ियों के रिटेंशन पर भी टीमों के बीच सहमति बनानी होगी। आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स (जैक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स) और सनराइजर्स हैदराबाद (पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड) जैसी टीमें एक से अधिक विदेशी रिटेंशन चाहेंगी।’

इस बैठक में इंपैक्ट प्लेयर नियम पर भी चर्चा जारी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली खुल कर इसकी आलोचना कर चुके है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स जैसे फ्रेंचाइजी को इससे करिश्माई पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में रखने का मौका मिलता है। धोनी ने पिछले आईपीएल में कई मैचों में आठवें क्रम पर बल्लेबाजी की थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...