22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के खिलाफ बड़ा प्लान बना रहा ईरान, खूंखार हिजबुल्लाह से लेकर...

इजरायल के खिलाफ बड़ा प्लान बना रहा ईरान, खूंखार हिजबुल्लाह से लेकर हूती के कमांडर तेहरान में जुटे

Published on

तेहरान:

हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की राजधानी तेहरान में हत्या के बाद ईरान ने इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। हमले की योजना बनाने के लिए ईरान के शीर्ष अधिकारी आज गुरुवार को लेबनान, इराक और यमन में मौजूद अपने चरमपंथी सहयोगियों के साथ मिल रहे हैं। इस दौरान हानिया की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल के खिलाफ संभावित कार्रवाई पर चर्चा होने वाली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। बुधवार सुबह तड़के तेहरान में एक हवाई हमले में इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी। वे उत्तरी तेहरान के एक सैन्य परिसर में सो रहे थे, जब उन्हें निशाना बनाया गया। इसके कुछ घंटे पहले ही मंगलवार शाम को इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के सैन्य प्रमुख फुआद शुकर को ढेर कर दिया था।

ईरान ने खाई है बदला लेने की कसम
कुछ ही घंटों में दो प्रमुख चरमपंथी संगठन के शीर्ष नेताओं की हत्या के बाद क्षेत्र में इजरायल और ईरान व उसके सहयोगियों के बीच संघर्ष बढ़ने का खतरा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने हानिया की हत्या का बदला लेने इजरायल पर सीधा हमला करने का आदेश दिया है। खामनेई ने हानिया की हत्या का बदला लेना फर्ज बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी जमीन पर हमारे मेहमान की हत्या करते अपराधी और आतंकवादी जायोनी शासन ने अपनी सजा का आधार तैयार कर लिया है।

लेबनान में इजरायल ने फिर किया हमला
इस बीच लेबनानी मीडिया ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले की जानकारी दी है। यह हमला काफर किला में किया गया है। मंगलवार को बेरूत में हिजबुल्लाह के सैन्य प्रमुख की हत्या के बाद यह लेबनान में पहला इजरायली हमला है। इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। फुआद शुकर की हत्या के बाद से हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर कोई हमला नहीं किया है।

हमास का सैन्य प्रमुख मोहम्मद देईफ भी मारा गया
दो हत्याओं के बीच इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया है हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद देईफ की मौत की भी पुष्टि की है। देईफ को पिछले महीने दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल ने हवाई हमले में निशाना बनाया था, लेकिन उसकी मौत की जानकारी नहीं मिल पाई थी। आईडीएफ ने कहा कि गुरुवार सुबह देईफ की मौत की पुष्टि करने वाली खुफिया जानकारी मिली है। देईफ बीते साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले का मास्टर माइंड था। इजरायल को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वह सात बार इजरायली हमले में बच गया था।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...