11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यबिहार में दो भागों में टूट गई मगध एक्सप्रेस, बाल-बाल बच गए...

बिहार में दो भागों में टूट गई मगध एक्सप्रेस, बाल-बाल बच गए सैकड़ों मुसाफिर,

Published on

बक्सर/पटना

बिहार के बक्सर में नई दिल्ली से आ रही मगध एक्सप्रेस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे मे ट्रेन दो हिस्सों में टूट (बंट) गई। ये हादसा डीडीयू- पटना रेल रूट पर हुआ। हालांकि बड़ी बात ये रही कि बावजूद इसके एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल नई दिल्ली से इस्लामपुर को जा रही मगध एक्सप्रेस बक्सर के पास हादसे का शिकार हुई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी
तस्वीरों से लग रहा है कि मगध एक्सप्रेस का कपलिंग टूटने के कारण ये हादसा हुआ। मगध एक्सप्रेस के साथ ये हादसा डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच टूड़ीगंज स्टेशन के पास हुआ। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। वहीं, रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल बक्सर-पटना रेलखंड पर डाउन लाइन में रेल परिचालन बाधित है और घटनास्थल के लिए रेलवे के अधिकारी रवाना हो गये हैं।

जानिए कब और कैसे हुआ ये हादसा
गौरतलब है कि मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के विलंब से सुबह 11:00 बजे चली थी। सुबह 11:06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब 1 मिनट के बाद ही यह हादसा हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं सभी यात्री बाल-बाल बच गए। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया, ‘यह घटना पूर्वाह्न करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई।’ चंद्रा के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...