19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबस्ती जिला में रंगदारी... सीने पर बाबा साहब का टैटू और हाथ...

बस्ती जिला में रंगदारी… सीने पर बाबा साहब का टैटू और हाथ में पिस्टल, Reel वायरल होने पर शख्स गिरफ्तार

Published on

बस्ती,

युवाओं में रील बनाने का क्रेज दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, वो हर मूवमेंट को रील बनाकर और सोशल मीडिया पर वायरल करके सेलिब्रेट करते हैं. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती से सामने आया है. एक रील वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक ने थाने के बाहर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इतना ही नहीं इस युवक ने हाथ में पिस्टल लेकर भी रील बनाई है.

पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है. यहां एक युवक द्वारा बनाई गई रील काफी चर्चा में है. रील में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उसने हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई है और स्टाइलिश तरीके से हथियार का प्रदर्शन कर रहा है. ये युवक इतना बेखौफ है कि थाने में घुसकर रील बना ली. शख्स की एक और रील वायरल हुई है, जिसमें आप देख सकते हैं कि युवक थाने के गेट पर बैकग्राउंड म्यूजिक पर डांस करते हुए वीडियो बना रहा है.

वीडियो में गाना बज रहा है ‘बस्ती जिला में रंगदारी केहू कुछ न उखाड़ी’. इन दो वीडियो के अलावा इस युवक की एक फोटो भी वायरल है, जिसमें उसने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की फोटो अपने सीने पर लगा रखी है और पीठ पर चमार जी का नारा लिखवाकर खुद को दलितों का नेता साबित करने की कोशिश करता नजर आ रहा है.

डिप्टी एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि युवक का नाम विकास यादव है, जो कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खैरी ओझा का रहने वाला है. उसने पिस्टल के साथ दो अलग-अलग जगहों पर रील बनाकर अपलोड किया है. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है. जिस पिस्टल से इस युवक ने रील बनाई है, दरअसल वह लाइटर है. लेकिन हथियार के साथ कोई भी दिखावा अपराध है, जिसके मद्देनजर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this