9.7 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeभोपाल'सलमान खुर्शीद हताश हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए' कांग्रेस नेता पर भड़के...

‘सलमान खुर्शीद हताश हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए’ कांग्रेस नेता पर भड़के विजयवर्गीय

Published on

इंदौर ,

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की एक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘हताश’ करार दिया.मंगलवार रात एक पुस्तक के विमोचन समारोह में खुर्शीद ने कहा था, ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य लगे, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है.” खुर्शीद ने यह टिप्पणी शिक्षाविद मुजीब-उर-रहमान की किताब ‘शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स’ के विमोचन के मौके पर की.

बता दें कि बांग्लादेश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा है. हसीना फिलहाल भारत के उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में हैं.

खुर्शीद की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, उन्हें समझना चाहिए कि यह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी का देश है. यह भारत है. बयान देकर अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले ऐसे हताश नेताओं को शर्म आनी चाहिए.

एक अन्य सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कहा कि जो लोग पाकिस्तान का चेहरा बनकर काम कर रहे थे, वे अब भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हालात को समझ गए हैं.मोहन सरकार के मंत्री विजयवर्गीय ने आगे कहा, भारत एक मजबूत देश है और इसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत मजबूत नेता हैं. इसलिए भारत में इस तरह की अराजकता की बात करना निंदनीय है.

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

More like this

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

पहचान छिपाकर छात्रा का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ...