11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयहैरान करने वाला हादसा, ट्रेन की खिड़की के पास बैठे युवक की...

हैरान करने वाला हादसा, ट्रेन की खिड़की के पास बैठे युवक की कैसे हो गई मौत, जानिए हुआ क्या

Published on

नई दिल्‍ली

होनी होकर रहती है। उसे टाला नहीं जा सकता है। हरिकेश दुबे के साथ हुआ दर्दनाक हादसा इसका सबूत है। जिस तरह हरिकेश की जान गई वो किसी ताज्‍जुब से कम नहीं है। मामला उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। नीलांचल एक्‍सप्रेस रफ्तार से दिल्‍ली से कानपुर जा रही थी। इसमें हरिकेश दुबे भी सवार थे। बदकिस्‍मती से उन्‍हें वह सीट मिली थी जिसे पाकर लोग खुद को खुशकिस्‍मत समझते हैं। यानी कॉर्नर की सीट। उन्‍हें शायद नहीं पता था कि इस कॉर्नर की सीट पर उनका यह अंतिम सफर होगा। एक सरिया उछलकर ट्रेन का शीशा फोड़कर आई और हरिकेश दुबे की गर्दन के आर-पार हो गई। आखिर यह हादसा हुआ कैसे? इसमें गलती किसकी थी? क्‍या सिर्फ ‘होनी’ कहकर इससे पल्‍ला झाड़ा जा सकता है?

दिल्‍ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्‍सप्रेस में हरिकेश दुबे कॉर्नर सीट पर बैठे थे। रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक से एक सरिया उछली। यह शीशा तोड़कर हरिकेश की गर्दन में जा घुसी। हरिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सरिया का वेग इतना ज्‍यादा था कि वह सीट को चीरकर इस पार से उस पार निकल गई थी। संयोग से दूसरी ओर बैठे व्‍यक्ति इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

कहां हुई घटना?
यह घटना अलीगढ़ में डाबर-सोमना स्टेशन के बीच हुई। हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कह सकते हैं कि ट्रेन पूरी स्‍पीड के साथ चल रही थी। मौत लेकर आ रही इस सरिया ने किसी को कुछ भी सोचने का मौका नहीं दिया। यह जबर्दस्‍त स्‍पीड से आई और शीशा तोड़कर हरिकेश दुबे की गर्दन के आर-पार चली गई। अगल-बगल बैठे यात्री सन्‍न रहे गए। कुछ सेकेंड तक कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्‍या। फिर चीखपुकार मच गई। लोगों को पता चला कि उनके पास बैठे हरिकेश की सरिया ने जान ले ली है। हरिकेश चांदा सुल्‍तानपुर के रहने वाले थे। उनके पिता गोपीनाथ हैं।

स‍िर्फ संयोग या लापरवाही?
तो क्‍या यह मान लेना काफी है कि यह सिर्फ एक दुखद संयोग था? नहीं। यह पूरी तरह से रेलवे की लापरवाही का मामला है। अगर रेलवे ट्रैक का काम चल भी रहा था तो क्‍यों ऐसे इंतजाम नहीं किए गए कि कोई हादसा हो जाए। हरिकेश की जगह वो कोई भी दूसरा शख्‍स हो सकता था। यह नीलांचल एक्‍सप्रेस की जगह और कोई भी हो सकती थी। ऐसा कहना पल्‍ला झाड़ लेने जैसा होगा।

हरिकेश की उम्र बहुत ज्‍यादा नहीं थी। वह न जाने भविष्‍य में क्‍या कुछ करते। हरिकेश हमारे या आपके परिवार का कोई लड़का हो सकता था। रेलवे को इस हादसे की तुरंत जिम्‍मेदारी लेते हुए उनके परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। तुरंत इस मामले की जांच की जानी चाह‍िए। साथ ही बंदोबस्‍त क‍िए जाने चाह‍िए क‍ि आगे कभी ऐसे हादसे की पुनरावृत्‍त‍ि नहीं हो।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...