24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यजमशेदपुर में नर्सरी क्लास की बच्ची से रेप, स्कूल वैन का ड्राइवर...

जमशेदपुर में नर्सरी क्लास की बच्ची से रेप, स्कूल वैन का ड्राइवर ही निकला हैवान

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड के जमशेदपुर में नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली मासूम बच्ची से रेप की घिनौनी वारदात हुई है. घटना को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में नर्सरी की एक छात्रा से रेप के आरोप में स्कूल वैन ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना शुक्रवार को शहर के मानगो इलाके में हुई. पीड़िता की मां द्वारा शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद एक विशेष पुलिस टीम ने मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में रहने वाले आरोपी जयश्री तिवारी को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले को लेकर एसपी (शहर और ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि साढ़े तीन साल की बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया और आरोपी ड्राइवर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शुक्रवार को स्कूल से घर वापस आने के बाद नाबालिग पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और बताया कि कैसे उसके स्कूल ड्राइवर ने उसके साथ घिनौनी हरकत की

एसपी ने कहा कि कल सूचना मिलने पर एसएसपी किशोर कौशल ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया और उन्हें पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया. ड्राइवर को पकड़ने से पहले घटना की जानकारी जुटाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़ित के घर भी भेजा गया था.

ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया गया है, एसपी ने कहा कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का आश्वासन दिया है.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...