10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeखेलब्रैडमैन और विराट पिछड़े, विलियमसन ने 30वां टेस्ट शतक ठोकते ही बनाए...

ब्रैडमैन और विराट पिछड़े, विलियमसन ने 30वां टेस्ट शतक ठोकते ही बनाए कई रिकॉर्ड

Published on

माउंट मॉनगनुई

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज केन विलियमसन ने साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत की है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 30वां टेस्ट शतक जड़ दिया। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन और मॉर्डन एरा ग्रेट भारतीय दिग्गज विराट कोहली से आगे निकल गए। 33 वर्षीय केन विलियमसन ने अपना 30वां शतक ठोकने के लिए 241 गेंदों का सहारा लिया। इस तरह पहले दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 258 रन बनाए। केन विलियमसन 112 रन बनाकर नाबाद लौटे तो युवा रचिन रविंद्र भी 118 रन पर नॉटआउट हैं।

केन विलियमसन ने यह उपलब्धि खेल कौशल और चतुराई भरे प्रदर्शन से हासिल की। युवा साउथ अफ्रीकी गेंदबाज त्शेपो मोरेकी का सामना करते हुए, उन्होंने बखूबी शॉर्ट बॉल डिलिवरीज का सामना किया। ऐसी ही एक गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से खेलते हुए अपना शतक पूरा किया, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में के क्लब में शरीक होने का प्रमाण है।

केन विलियमसन ने टेस्ट शतकों के मामले विराट कोहली, डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ने के साथ इंग्लैंड के जो रूट (30), ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (30), वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल की बराबरी कर ली है। पूर्व कीवी कप्तान ने वनडे अंतरराष्ट्रीय में 13 शतक बनाए हैं। ऐसे में यह इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी प्रारूप को मिलाकर उनका कुल 43वां शतक है। आज की पारी के साथ उन्होंने इस लिस्ट में क्रिस गेल (42) और सनथ जयसूर्या (42) को भी पछाड़ दिया। सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर आते हैं, जिन्होंने 51 सेंचुरी ठोकी।

फैब-4 में जो रूट की बराबरी
स्टीव स्मिथ- 32
जो रूट-30
केन विलियमसन-30
विराट कोहली-29

केन विलियमसन का यह घरेलू जमीन पर 17वां टेस्ट शतक है। खेल के इस सबसे पुराने फॉर्मेट में वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी इस पारी के दौरान विलियमसन ने सिर्फ विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन को ही नहीं पछाड़ा बल्कि कई और रिकॉर्ड्स भी तोड़े। विलियमसन के नाम न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक और दोहरे शतक का रिकॉर्ड है, उन्होंने अपना पांचवां दोहरा शतक दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

विलियमसन का करियर शानदार रहा है, उन्होंने 96 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 29 शतक बनाए थे और अब यह संख्या 30 पर पहुंच चुकी है। उनका 55.22 का औसत उन्हें उन 18 बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर रखता है, जिन्होंने 29 या उससे ज्यादा टेस्ट शतक बनाए हैं। केन विलियसमन से आगे सिर्फ जैक्स कैलिस, कुमार संगकारा जैसे धुरंधर हैं। स्टीव स्मिथ, डॉन ब्रैडमैन के साथ इस सूची में टॉप पर हैं। हालांकि विलियमसन ने अबतक कोई टी20 इंटरनेशनल शतक नहीं लगाया है, उनका उच्चतम स्कोर 95 रन है, जो भारत के खिलाफ जनवरी 2020 में आया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...