20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयकंगाली की दहलीज पर मुइज्जू का मालदीव, 1 महीने का खर्च चलाने...

कंगाली की दहलीज पर मुइज्जू का मालदीव, 1 महीने का खर्च चलाने भर भी पैसे नहीं, अब क्या होगा?

Published on

माले

मालदीव इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने बताया है कि देश का आधिकारिक डॉलर रिजर्व पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। मालदीव की सरकार ने पिछले महीने ही रिजर्व से 113 मिलियन डॉलर की राशि निकाली थी। विशेषज्ञों ने मालदीव के इस हालात के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। मुइज्जू को चीन का करीबी नेता माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति बनते ही मालदीव में चीन समर्थक नीतियां लागू की और भारत के साथ दुश्मनी मोल ली।

मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है
मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के अंत में मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार 395 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। जून के अंत में यह राशि 509 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी। एमएमए की सांख्यिकी वेबसाइट पर उपलब्ध पिछले रिकॉर्ड की तुलना में, फरवरी 2014 के बाद से कुल रिजर्व कभी भी इस स्तर तक नहीं गिरा था। कुल रिजर्व में भारी बदलाव के साथ, वर्तमान रिजर्व में धन की मात्रा में काफी कमी आई है। पिछले महीने तक उपयोग योग्य रिजर्व 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह एक महीने के आवश्यक आयात के लिए आवश्यक राशि से भी कम है।

मालदीव की कंगाली को छिपा रही मुइज्जू सरकार
उपयोग योग्य रिजर्व के खत्म होने के बावजूद, मुइज्जू सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच, मालदीव की सरकार जानकारी सार्वजनिक होने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। मालदीव के वित्त मंत्रालय ने हाल ही में संसद की लोक लेखा समिति से सरकार की मध्यम अवधि की राजकोषीय और ऋण नीति पर चर्चा करने के लिए बंद कमरे में बैठक करने का अनुरोध किया था।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...