28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयरेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल हुई ख़त्म, हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मुलाकात...

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल हुई ख़त्म, हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ऐलान

Published on

नई दिल्ली

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और जनहित में अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविरल माथुर ने कहा कि हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने हमारी मांगों के लिए समय सीमा दी है और डॉक्टरों को सुरक्षित माहौल देने का आश्वासन दिया है।

दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात और सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। डॉक्टर्स के एक डेलीगेशन ने मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी। हालांकि जेपी नड्डा से मुलाकात से पहले मंगलावार शाम 6 बजे हड़ताल जारी रखने का फैसला किया था। इस संबंध में FORDA इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी। लेकिन नड्डा के साथ हुई मीटिंग के बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल के कॉल ऑफ का निर्णय लिया है।

देशभर में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स कर रहे थे हड़ताल
कोलकाता में हुई इस घटना के विरोध में कोलकाता के अस्पतालों के अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली, चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर, जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल सहित देशभर के कई सरकारी चिकित्सालयों में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे थे. जिससे स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं.

मामले की जांच सीबीआई को सौंपी
डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि अस्पतालों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. इस बीच, मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में मिला था डॉक्टर का शव
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में गत शुक्रवार को एक महिला चिकित्सक का शव अर्ध नग्न अवस्था में मिला था. आरोप है कि महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. वारदात के सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जो अस्पताल से जुड़ा हुआ नहीं था, लेकिन उसका वहां अक्सर आना-जाना था.

एफओआरडीए ने बुलाई थी राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल
इस घटना के बाद यह विरोध प्रदर्शन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद किया गया था. एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने भावुक होते हुए कहा, ‘डॉक्टर होने के नाते हम विरोध प्रदर्शन करना और सेवाएं बाधित करना पसंद नहीं करते, लेकिन हमें अपने सहकर्मियों के लिए खड़ा होना चाहिए. यह स्थिति दिल्ली, मुंबई या कहीं और भी हो सकती है.’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...