8.8 C
London
Sunday, December 21, 2025
Homeराज्यमी लॉर्ड! कुरकुरे बिस्किट और फल भिजवा दें... जेल में मुख्‍तार की...

मी लॉर्ड! कुरकुरे बिस्किट और फल भिजवा दें… जेल में मुख्‍तार की एक और डिमांड, हंसने लगे जज

Published on

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के दिन मुश्किल से कट रहे हैं। खबर है कि उसे जेल की रोटी पसंद नहीं आ रही है। कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने अच्छे खाने को लेकर जज से गुहार लगाई है। मुख्तार ने अपने लिए फ्रूट्स, कुरकुरे बिस्किट्स और अन्य खाने के सामान की अर्जी लगाई है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब मुख्तार अंसारी ने ऐसी डिमांड रखी हो। इससे पहले भी वह जेल में केले और लखनऊ के स्वादिष्ट आम भिजवाने की गुहार लगा चुका है। तब कोर्ट ने उसे ये सब भेजने की इजाजत दे दी थी।

अब जेल में बंद मुख्तार की खाने-पीने की मांगें बढ़ती जा रही हैं। स्पेशल सेशन जज कमलकांत श्रीवास्तव की कोर्ट में गैंगस्टर ऐक्ट के मामले में सुनवाई चल रही थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार की कोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी ने जज से कहा, ‘मी लॉर्ड, मेरे वकील के जरिये जेल में मुझे कुरकुरे बिस्किट, फल और खाने-पीने के सामान भिजवा दीजिए।’ मुख्तार की ऐसी डिमांड सुनकर जज भी हंसने लगे और चेयर से उठकर अपने चैंबर में चले गए।

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि राज्य सरकार जेल में मुख्तार को खाने-पीने के सामान उपलब्ध नहीं करा रही है। वह बुजुर्ग आदमी हैं और बीमार चल रहे हैं। उन्हें फल, बिस्किट और अन्य खाने-पीने की चीजें उपलब्ध करानी चाहिए, जिसके लिए उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस संबंध में जरूरी आदेश दे दिया है।

केला और आम के लिए लगाई थी गुहार
इससे पहले भी मुख्तार अंसारी ने केला और लखनवी आम खाने के लिए कोर्ट के सामने गुहार लगाई थी। बाराबंकी कोर्ट में वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार ने अपने वकील से कहा था कि जब जेल में आइएगा तो केले और आम लेकर आइएगा।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा झीलों की नगरी में मेट्रो चलने से बढी शान

भोपाल l मेट्रो संचालन के साथ राजधानी में विकास की नई कहानी शुरू हुई...

More like this

बोगस कंपनी बनाकर 10 करोड़ का लेनदेन फर्जी

बैतूल।बैतूल में साइबर अपराध के एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।...

नकली नोट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर ।इंदौर में ब्रांच ने नकली नोट गिरोह के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

इंदौर।इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मुंबई–आगरा फोरलेन पर उस समय अफरा-तफरी...