11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeखेलआकश चोपड़ा ने खोला ऋषभ पंत के लिए मोर्चा, दलीप ट्रॉफी में...

आकश चोपड़ा ने खोला ऋषभ पंत के लिए मोर्चा, दलीप ट्रॉफी में कप्तानी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

Published on

नई दिल्ली

डोमेस्टिक सीजन इस सीजन में दलीप ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों को छोड़कर लगभग उन सभी क्रिकेटरों को चुना गया है जो भारतीय टीम के लिए टेस्ट मुकाबले खेलते हैं। दलीप ट्रॉफी 5 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें भारत ए, बी, सी और डी की टीमें 17 दिनों तक ट्रॉफी के लिए लड़ेंगी। टूर्नामेंट के सभी छह मैच अनंतपुर में होंगे।

इस बार दलीप ट्रॉफी के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है।इस बात को ध्यान में रखा गया है कि कुछ खिलाड़ियों को लंबे टेस्ट सीजन से पहले जरूरी अभ्यास मिले,जिसमें घर पर 10 मैच और ऑस्ट्रेलिया का दौरा शामिल है। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रुतुराज गायकवाड़ ये तीनों अपनी-अपनी टीम के कप्तान हैं। वहीं इंडिया बी के लिए जिस खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी गई है उस पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं। इंडिया बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन होंगे। उनकी कप्तानी में यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और पंत होंगे।

क्या पंत को नहीं मिलनी चाहिए थी कप्तानी?
आकाश चोपड़ा ने पंत को कप्तान नहीं बनाए जाने पर हैरानी जताई है। उनका मानना है कि, ‘पंत एक समय रोहित शर्मा से कप्तानी संभालने के मजबूत दावेदार थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण ऐसा नहीं हो सका। आईपीएल 2024 के दौरान जब वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस आए तो पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की। क्या पंत का स्थान नीचे गिर गया है?’

उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, ‘ऋषभ पंत कप्तान नहीं हैं। उनका चयन अभिमन्यु ईश्वरन की टीम में हुआ है। वह अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में खेल रहे हैं, जो बिल्कुल ठीक है। हालांकि, क्या ऋषभ पंत टेस्ट कप्तानी के उम्मीदवार भी नहीं हैं? मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ है।’

आकाश चोपड़ा ने दिलाई पंत के टेस्ट रिकॉर्ड की याद
उन्होंने, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से इससे सहमत नहीं हूं क्योंकि ऋषभ पंत का सबसे अच्छा अवतार आपने टेस्ट क्रिकेटर के रूप में देखा है। वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक बनाए हैं।’ पंत मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों में से बहुत कम खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने चार में से तीन SENA देशों में शतक बनाया है।

आकाश चोपड़ा ने कहा,’जिस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में खेलते हैं और लगातार रन बनाते हैं, व्यक्तिगत रूप से मेरी राय में वह कप्तानी के उम्मीदवार थे। हालांकि, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और यहां तक कि अभिमन्यु ईश्वरन कप्तान हैं, लेकिन पंत कप्तान नहीं हैं और यह मेरी राय में एक बहुत बड़ा टेकअवे है।’

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...