18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यचंपाई सोरेन के BJP में जाने की चर्चा के बीच CM हेमंत...

चंपाई सोरेन के BJP में जाने की चर्चा के बीच CM हेमंत बोले- पैसा ऐसी चीज है कि नेता को इधर-उधर घसकने में समय नहीं लगता

Published on

गोड्डाः

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में सियासी सरगर्मी के बीच एक बड़ा बयान दिया। मंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी और बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच हेमंत सोरेन ने गोड्डा में आयोजित एक कार्यक्रम में बिना किसी का नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा। हेमंत सोरेन ने कहा -‘विरोधियों (बीजेपी) की ओर से लगातार घर फोड़ने और पार्टी तोड़ने की कोशिश की जाती रही है। आए दिन इस विधायक, तो उस विधायक को खरीदने की कोशिश की जाती है। पैसा ऐसी चीज है कि नेता लोग को भी इधर से उधर घसकने में समय नहीं लगता है।’

आज चुनाव की घंटी बजे तो कल बीजेपी का सफाया-हेमंत
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में चुनाव की घंटी बजने वाली है, लेकिन घंटी बजाने का पावर विरोधियों के हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग की ओर से संवैधानिक संस्था की तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की जगह बीजेपी के इशारे पर काम किया जा रहा है। आयोग बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। तीन-चार महीने से रोज बोला जा रहा है कि आज-कल में चुनाव तिथि की घोषणा हो जाएगी। लेकिन वो चुनौती देते हैं कि आयोग यदि आज चुनाव की घंटी बजा, तो कल राज्य से बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

अगली बार सरकार बनने पर हर घर में एक लाख पहुंचाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड इन दिनों कोई भी ऐसा बुजुर्ग नहीं हैं, जिन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं अब राज्य सरकार ने 21 से 50 साल की महिलाओं-युवतियों को भी पेंशन मिलेगा। यदि परिवार में महिलाएं हैं तो साल में 36 हजार रुपये आना तय है, वहीं बुजुर्ग सदस्य के रहने पर पेंशन की राशि और बढ़ जाएगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में जेएमएम की सरकार बनने पर हर गरीब के घर कम से कम एक लाख रुपये पहुंचाएंगे।

डबल इंजन की सरकार में महिलाओं-बुजुर्गाें को पेंशन नहीं मिला
हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के कामकाज और योजनाओं को देखकर विरोधी दलों का पसीना छूट रहा है, इसलिए अब वो कह रहे हैं कि इससे बढ़िया योजना लेकर आएंगे। लेकिन राज्य में वर्षों तक डबल इंजन की सरकार में महिलाओं-बुजुर्गों को कोई पेंशन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ये लोग व्यापारी है, कुछ देने वाले नहीं हैं, बल्कि लेने वाले लोग हैं। आज नमक, तेल, दूध-दही सब पर टैक्स लगा दिया गया है। गरीबों से टैक्स वसूल कर अमीरों का कर्ज माफ किया जा रहा है। लेकिन उनकी सरकार ने किसानों के 2 लाख रुपये तक का कर्जा माफ किया। 125 की जगह अब 200 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। 36 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल रहा है, 42 लाख से अधिक महिलाओं को भी पेंशन मिलेगा। इससे पहले 10 लाख बच्चियों को सावित्रीबाई फूले छात्रवृत्ति योजना से जोड़ा गया।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...