20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपाल'भारत में रहना है तो राम की जय -कृष्ण की जय कहना...

‘भारत में रहना है तो राम की जय -कृष्ण की जय कहना होगा’, मप्र के CM मोहन यादव का बड़ा बयान

Published on

भोपाल/अशोकनगर ,

”रहीम और रसखान यहां की माटी में अपने आप को जोड़कर चले तो सदियों से हम उनका स्मरण करते हैं. लेकिन यहां का खाने और कहीं और की बजाने वाले सावधान हो जाएं, यह नहीं चलेगा. भारत के अंदर रहना होगा तो रामकृष्ण की जय कहना होगा. हम देश के अंदर सबका सम्मान करना चाहते हैं. हम किसी का अपमान नहीं करते हैं.” यह कहना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का.

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित एक सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले, ”अब आप अवैध काम करोगे और कानून को तोड़ोगे तो मध्य प्रदेश सरकार बर्दाश्त करने वाली नहीं है. जिस दिन शपथ लेते हैं, उस दिन ईश्वर को साक्षी रखकर शपथ लेते हैं. मैंने तो जुगलकिशोर को साक्षी रखकर शपथ ली थी कि जब भी आगे बढ़ेंगे भगवान राम और कृष्ण की जय जयकार करते हुए बढ़ेंगे. भगवान राम और कृष्ण ने असुरी शक्तियों से सदैव लड़ने की प्रेरणा दी है. यही पाठ उन्होंने हमकों सिखाया है. असुरी भावना को पहचानने की जरूरत है. मैं किसी भी धर्म का विरोध नहीं करता हूं, सबका सम्मान करता हूं. सबके लिए कानून बराबर होना चाहिए, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.”

सूबे के मुखिया के इस बयान को छतरपुर एक्शन के बाद तेज हुई राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. छतरपुर कोतवाली में पथराव के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली की हवेली जमींदोज करने के बाद विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं.

इस घटना के बाद ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को कार्रवाई के साफ निर्देश दिए थे. कहा था कि मध्यप्रदेश ‘शांति का प्रदेश’ है, कोई भी कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे अराजक तत्वों पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाए/ प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे यही हमारी प्राथमिकता है.

इसके बाद आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को एक ज्ञापन सौंपा और ‘बुलडोजर न्याय’ की ‘प्रवृत्ति’ की निंदा की है. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी हाजी शहजाद अली के घर को गिराए जाने की निंदा की और इसे राज्य प्रायोजित सांप्रदायिकता करार दिया है. साथ ही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीजेपी सरकार को घेरा है.

छतरपुर में क्या हुआ था?
महाराष्ट्र के हिंदू संत रामगिरि महाराज ने कुछ दिन पहले नासिक जिले के सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसको लेकर छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था, लेकिन यह हिंसक हो गया.

धर्म गुरुओं के नेतृत्व में करीब 300-400 लोग थाने में ज्ञापन सौंपने पहुंचे और रामगिरि महाराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे. पुलिस अधिकारियों से बहस के बाद भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया. इस हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने एक मुख्य आरोपी शहजाद अली के घर को यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि इसका निर्माण बिना अनुमति के किया गया था

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...