25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यBihar: बर्थ डे पार्टी में यूपी के डांसरों से गैंगरेप, बक्सर पुलिस...

Bihar: बर्थ डे पार्टी में यूपी के डांसरों से गैंगरेप, बक्सर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Published on

बक्सर

बिहार में हुई एक भयावह घटना में, छह लोगों ने दो आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना डुमरांव अनुमंडल के एक गांव में उस समय हुई जब पीड़िताओं को एक जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। आरोपियों ने पार्टी के दौरान दोनों युवतियों को नशीला पदार्थ पिलाकर पूरी रात उनके साथ दरिंदगी की। पीड़िता के पिता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो की तलाश जारी है।

चार आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी देते हुए, डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करने वाली दो डांसर लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला एक पीड़िता के ही पिता के द्वारा महिला थाने में दर्ज कराया गया है। दोनों पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और बक्सर में रहकर ऑर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियाँ रिश्ते में मौसी-भतीजी हैं। उन्हें जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। रात को पार्टी के दौरान उसी गांव के रहने वाले छह लोगों ने उनके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने लिया एक्शन
पुलिस ने बताया कि पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अंसारी ने कहा कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। उधर, जिले के लोगों का कहना है कि यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...