25.3 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स की बढ़ रही लंबाई? नासा एस्ट्रोनॉट...

स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स की बढ़ रही लंबाई? नासा एस्ट्रोनॉट ने खुद ही बताई थी अंतरिक्ष में होने वाली मुश्किल

Published on

वॉशिंगटन

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर पिछले तीन महीने से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं। दोनों बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से स्पेस स्टेशन पर गए थे, जहां एक सप्ताह बिताकर दोनों को धरती पर वापसी करनी थी, लेकिन स्टारलाइनर में खराबी के बाद उनकी वापसी को टाल दिया गया। अब स्पेसशिप अंतरिक्ष यात्रियों को लिए बिना ही वापस लौट रहा है। नासा ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर को अगले साल फरवरी में वापस लाने की योजना है। इसका मतलब है कि 8 दिनों का मिशन अब आठ महीने का हो गया है। इस बीच सुनीता विलियम्स का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष में होने वाली मुश्किलों के बारे में बताया है।

अंतरिक्ष में माइक्रो ग्रेविटी का असर
भारत की यात्रा के दौरान विलियम्स ने स्कूली छात्रों से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे मनुष्य का शरीर अंतरिक्ष में माइक्रो ग्रेविटी के वातावरण में अलग परिस्थितियों का सामना करता है। उन्होंने नाखूनों और बालों के बढ़ने के बारे में बात की और यह भी बताया था कि जब कोई इंसान अंतरिक्ष में होता है तो उसकी लंबाई बढ़ जाती है। उन्होंने बताया था कि ‘आपके पैरों पर पपड़ी गायब हो जाती है क्योंकि आप नहीं चलते हैं। नाखून और बाल तेजी से बढ़ते हैं। गुरुत्वाकर्षण के बिना चेहरे पर झुर्रियां दूर हो सकती हैं।

अंतरिक्ष में क्यों बढ़ती है लंबाई?
सुनीता विलियम्स ने यह भी कहा था कि आपकी रीढ़ भी फैलती है, जिससे आप अंतरिक्ष में थोड़े लंबे हो जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धरती पर वापस लौटने के बाद ये बदलाव खत्म हो जाते हैं। आप गुरुत्वाकर्षण से बच नहीं सकते और अपनी सामान्य लंबाई पर वापस आ जाते हैं। अंतरिक्ष में माइक्रोग्रेविटी की स्थिति के चलते कोई गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है, जो शरीर को तनाव दे सके। इसकी वजह से हड्डियों का घनत्व और मांसपेशियों का द्रव्यमान काफी कम हो जाता है।

अंतरिक्ष में होती हैं कई मुश्किल
पृथ्वी पर मौजूद गुरुत्वाकर्षण के चलते हमारी हड्डियां जमीन की ओर खींची जाती रहती हैं, लेकिन अंतरिक्ष में ऐसा नहीं होता। इसके लिए अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद क्रू एक्सरसाइज करते हैं। इसमें ट्रेड मिल पर दौड़ना, स्क्वाड और डेडलिफ्ट करना शामिल है। सुनीता विलियम्स और बैली विल्मोर 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर परीक्षण यान से अंतरिक्ष में गए थे। लॉन्च के बाद स्टारलाइनर में हीलियम लीक और कई थ्रस्टर में खराबी के चलते दोनों को पृथ्वी पर नहीं लाया जा रहा है। नासा ने बताया है कि अंतरिक्ष यान 6 सितम्बर को पृथ्वी पर वापस आएगा, लेकिन इसके साथ विलियम्स और विल्मोर नहीं होंगे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर

भोपाल। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार...

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...