19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मथुरा रोड पर भीषण जाम, 3...

दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मथुरा रोड पर भीषण जाम, 3 KM तक रेंगती नजर आईं गाड़ियां

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी है. रिमझिम बारिश के बीच दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मथुरा रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है. जसोला/अपोलो मेट्रो स्टेशन से अली गांव स्टैंड तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. जानकारी के मुताबिक 3 किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा. इस दौरान गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. इस दौरान गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD ने शहर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, क्योंकि मौसम बेहद खराब होने का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने रेल, सड़क और हवाई परिवहन समेत परिवहन के अन्य संसाधनों में व्यवधान की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात के बाद शहर में बारिश हुई. प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने सुबह 8.30 बजे तक 16.3 मिमी बारिश दर्ज की. आंकड़ों के अनुसार अन्य स्टेशनों ने लोधी रोड पर 16 मिमी, आयानगर में 15 मिमी और पीतमपुरा तथा एसपीएस मयूर विहार में 13 मिमी बारिश दर्ज की.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सफदरजंग में दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र ने इस मौसम में 586.9 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 933.6 मिमी बारिश दर्ज की, जो सामान्य आंकड़ों से 57 प्रतिशत अधिक है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि ओल्ड पंखा रोड पर टी पॉइंट उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से पंखा रोड की ओर जाने वाले कैरिजवे पर सड़क पर बड़ा गड्ढा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ. जीटीके रोड पर मुकरबा चौक से आजादपुर चौक की ओर जाने वाले दोनों कैरिजवे और जीटीके डिपो के पास जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ. खानपुर टी पॉइंट से महरौली और रोहतक रोड की ओर जाने वाले कैरिजवे पर एमबी रोड पर भी यातायात प्रभावित हुआ.

मौसम विभाग ने शुक्रवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने के आसार है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...