6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यगठबंधन सपा से, सीट भी सपा की, फिर उपचुनाव में खुद के...

गठबंधन सपा से, सीट भी सपा की, फिर उपचुनाव में खुद के दावेदार क्यों खोज रही है कांग्रेस?

Published on

मेरठ

यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के दावे के बाद भी कांग्रेस चुनाव की सामानंतर तैयारी कर रही हैं। सभी सीटों पर दावेदारों की खोज चल रही हैं। वेस्ट यूपी के मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट हो या मुजफ्परनगर जिले की मीरापुर सीट। इसी तरह अलीगढ़ जिले की खैर या गाजियाबाद जिले की गाजियाबाद सदर सीट, चारों पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक दावेदारों के आवेदन एकत्र कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को ही कुंदरकी सीट पर दावेदारों के आवेदन लेने पहुंचे दो पर्यवेक्षकों के सामने 13 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किए। ऐसे में सियासी जानकार इसके कई मायने निकाल रहे हैं।

साल 2024 का लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A गठबंधन में सपा और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा, जिसके परिणाम भी ठीक आए। फिलहाल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कहने पर सपा ने चुनाव नहीं लड़ना तय किया। इसी तरह यूपी में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (वेस्ट यूपी की चार सीट) में भी दोनों दल साथ लड़ने का ऐलान कर चुके हैं लेकिन इस बीच दोनों दल इन 10 सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। 10 सीट में सपा ने 5 सीट 2022 में जीती थी। कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी। कांग्रेस फिलहास सपा से इन 10 में 5 सीटें मांग रही है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी की चारों सीटों पर उपचुनाव के दावेदारों की खोज शुरू की है।

लोकसभा चुनाव में मिले जनता के साथ के बाद सभी सीटों पर कांग्रेसी काफी तादाद में चुनाव लड़ने की इच्छुक है। मीरापुर, गाजियाबाद और खैर पर कई-कई दावेदार अपना दावा कर चुके हैं। ताजा मामला शुक्रवार की शाम को मुरादाबाद में सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे थे। दोनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नेताओं के साथ कुंदरकी उपचुनाव को लेकर बैठक की। इस सीट पर दोनें को 13 दावेदारों ने आवेदन किए। चुनाव लड़ने की बात कही।

पर्यवेक्षकों ने इन दावेदारों से बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों से कुंदरकी सीट इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के लिए छोड़ने की मांग की। यहां से गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाए। पर्य़वेक्षक सांसद राकेश राठौर ने बताया कि वर्करों की भावना को हाईकमान के पास भेजा जाएगा। हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करते हुए चुनाव लड़ेगी। बताया कि दावेदारों के आवेदन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंपेगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...