21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यPune: पत्नी का बॉयफ्रेंड के साथ फोटो हुआ वायरल, सरकारी शिक्षक बना...

Pune: पत्नी का बॉयफ्रेंड के साथ फोटो हुआ वायरल, सरकारी शिक्षक बना हत्यारा

Published on

पुणे ,

महाराष्ट्र के पुणे से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि पत्नी के बॉयफ्रेंड के साथ फोटो वायरल होने के बाद गुस्से में पति ने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.

पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार और धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है. राजीव कुमार बिहार में शिक्षक है और उसका पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.इसी तनाव के चलत से राजीव ने इस घटना को अंजाम दिया. दरअसल राजीव कुमार ने अपनी पत्नी उसके प्रेमी की एक साथ वायरल फोटो को देख लिया था. मृतक की पहचान प्रवीण कुमार महतो के तौर पर हुई.

पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया
इस मामले पर एसीपी सुनील कुराडे ने बताया कि तेज धारदार वाले हथियार से हत्या को अंजाम दिया गया था. हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मुंबई भाग रहे थे. रास्ते में उन्हें कल्याण पुलिस ने पकड़ लिया.पुलिस ने बताया है कि राजीव कुमार बिहार में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उन्होंने रात करीब एक बजे सो रहे प्रवीण कुमार की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...