19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिआतंकवाद, शांति बहाली... पीएम मोदी ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को किया फोन,...

आतंकवाद, शांति बहाली… पीएम मोदी ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को किया फोन, जानिए क्या-क्या हुई बात

Published on

नई दिल्ली,

लेबनान पर हमले के बीच पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए घटनाक्रमों के बारे में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का हमारे विश्व में कोई स्थान नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेबनान हमले में नसरल्लाह की मौत
मोदी ने इजरायली पीएम से उस समय बात की है जब रविवार को लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में दर्जनों लोग मारे गए। इजराइल ने चरपंथी समूह हिज्बुल्ला के कमान पर कई हमले किए हैं और ऐसे ही हमले में उसका अध्यक्ष हसन नसरल्लाह भी मारा गया है। दुनिया नसरल्ला की मौत को हिज्बुल्ला के लिए एक बड़ा झटका मानता है।

अमेरीकी राष्ट्रपति ने भी कही थी बातचीत की बात
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करेंगे। बाइडन का मानना है कि पश्चिम एशिया में पूर्ण युद्ध से बचा जाना चाहिए। वाशिंगटन के लिए एयरफोर्स वन विमान में सवार होते समय बाइडन ने कहा कि ऐसा होना ही चाहिए। हमें वास्तव में इसे रोकना है। साथ ही, अमेरिकी प्रशासन ने सावधानी से कदम उठाने की कोशिश की है, क्योंकि उसने हमास के साथ इजराइल के युद्ध को रोकने की कोशिश की है, जो हिज्बुल्ला की तरह ईरान द्वारा समर्थित है, ताकि यह एक व्यापक युद्ध में न तब्दील हो।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...