13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालइंदौर: ससुर का अस्पताल में चल रहा था इलाज, रुपए का झांसा...

इंदौर: ससुर का अस्पताल में चल रहा था इलाज, रुपए का झांसा देकर दामाद ने सास के साथ कर दिया कांड

Published on

इंदौर:

इंदौर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दामाद ने अपनी सास के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, 35 वर्षीय पीड़िता अपने पति के इलाज के लिए गांव से शहर आई थी। पति के इलाज के दौरान वह इंदौर में ही रुकी हुई थी। इसी दौरान महिला के जेठ का दामाद उससे मिलने आया और रुपयों की मदद का झांसा देकर उसे एक होटल ले गया। वहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने दी धमकी
जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को चुप रहने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।

पति का निधन
बता दें की उधर दुर्भाग्यवश पीड़िता के पति का इलाज के दौरान निधन हो गया। इस घटना से पीड़िता मानसिक रूप से काफी टूट चुकी थी। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पन्ना में पिता ने बेटी का किया था रेप
बता दें कि मध्य प्रदेश में आए दिन रिश्तों में रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले पन्ना में एक पिता अपनी 22 साल की बेटी के साथ रेप किया था। बेटी ने पिता पर आरोप लगाया था कि वह पिछले 4 साल से उसके साथ रेप करता आ रहा है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...