7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeभोपालMP में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी...

MP में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा

Published on

भोपाल

कोलारस विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शिवपुरी स्थित अपने निज निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उनका अगला कदम क्या होगा इस बारे में कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा, पूरे ग्वालियर-चंबल में मेरे जैसे कई कार्यकर्ता हैं, जिनकी उपेक्षा नवागत भाजपाई कर रहे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बीरेंद्र रघुवंशी ने कहा, सिंधिया जी ने यह कहकर कांग्रेस की सरकार गिराई थी कि किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा पर भाजपा की सरकार बनने के बाद सिंधिया जी ने किसान कर्ज माफी करना तो दूर आज दिन तक कर्जमाफी की बात तक नहीं की।रघुवंशी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़ी थी।

विदिशा में दो लोगों की बेतवा नदी में डूबने से मौत

विदिशा में बेतवा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। वो बुधवार सुबह घर से निकले थे, देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन ने पुलिस थाने में सूचना दी। गुरुवार सुबह होमगार्ड की टीम बेतवा नदी पर बने हेमामालिनी डैम के घाट पर पहुंची। सुबह 7.45 बजे शरीफ खान और 9 बजे राकेश मालवीय का शव निकाला गया। परिजन ने बताया कि दोनों मछली पकड़ने गए थे।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this