6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीयचीतों के लिए राजस्थान से नहीं आए चीतल हिरण, विवाद पर सरकार...

चीतों के लिए राजस्थान से नहीं आए चीतल हिरण, विवाद पर सरकार ने दी सफाई

Published on

नई दिल्ली,

नामीबिया से आए आठ चीतों को लेकर राजस्थान और हरियाणा में विरोध हो रहा है. इसपर अब मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्रालय को सफाई जारी करनी पड़ी है. यह सारा विवाद चीतों के शिकार के लिए कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीतलों को लेकर था. इसपर हरियाणा और राजस्थान में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. अब इसपर मंत्रालय ने सफाई दी है. इसके साथ-साथ सवाल उठाने वाले बीजेपी नेता ने भी बयान जारी किया है.

आठ चीतों के भारत आने के बाद खबरें आई थीं कि चीतों के शिकार के लिए मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतलों (हिरण) को छोड़ा गया है. इसका हरियाणा और राजस्थान में विरोध हुआ. बिश्नोई समाज ने खासकर इसपर आपत्ति जताई. अब पर्यावरण वन मंत्रालय ने सफाई दी है कि राजस्थान से कोई भी चीतल मध्यप्रदेश नहीं लाया गया है, क्योंकि इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी होती है.

आगे बताया गया कि कूनो नेशनल पार्क में 20,000 से ज्यादा चीतल पहले से मौजूद हैं, ऐसे में चीतल बाहर से लाए जाने की खबर फर्जी है. मतलब, चीतों के भोजन के लिए राजस्थान से चीतल लाए जाने की खबर को पर्यावरण मंत्रालय ने अब नकार दिया है.

इस बीच बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने भी ट्वीट कर सफाई दी है. वह बोले कि मेरी केंद्र सरकार से बातचीत हो चुकी है. चीतों को एक भी चितल या हिरण नहीं भेजा गया है. इस तरह के समाचार पूरी तरह से भ्रामक एवं झूठे हैं. मेरा सभी से अनुरोध है कि इस तरह की बेबुनियाद बातों पर विश्वास न करें. इससे पहले कुलदीप बिश्नोई ने ही आशंका जताई थी हरियाणा से चीतल हिरण चीतों के शिकार के लिए भेजे जा रहे हैं.

इससे पहले कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा था, ”चीतों के भोजन हेतु चीतल और हिरण भेजने की सूचनाएं आ रही हैं, जो अति निंदनीय है. मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि राजस्थान में विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे हिरणों की प्रजाति और बिश्नोई समाज की भावनाओं को देखते हुए इस मामले की जांच करवाई जाए और अगर ऐसा है तो तुरंत इस पर रोक लगाई जाए.”

हरियाणा में हो रहा था विरोध
कूनो नैशनल पार्क में 8 चीतों के सामने चीतल हिरणों को आहार के रूप में डालने के विरोध में हरियाणा के फतेहाबाद में धरना प्रदर्शन हुआ था. बिश्नोई समाज और जीव प्रेमी लोगों ने आजतक से बात करते हुए यहां तक कहा कि चीतल हिरणों को चीतों के सामने डालने का फैसला ठीक नहीं है. इन लोगों ने यहां तक कहा कि चीतल हिरणों की जगह सरकार उनको चीतों के सामने डाल दे.

इस पूरे विवाद पर बिश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने कहा था कि सरकार जिस तरह से चीतों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट लेकर आई है उसी तरह हिरणों को भी सुरक्षित करने के लिए प्रोजेक्ट लाया जाना चाहिए. क्योंकि राजस्थान, हरियाणा जैसे रिजर्व एरिया में हिरणों की प्रजाति विलुप्त हो रही है.Live TV

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...