जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को याद किया है। जेल से ही सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर लिखा है जिसमें उसने एक्ट्रेस को बेबी बताया। इससे पहले भी सुकेश चंद्रशेखर ने अपने लेटर्स में जैकलीन का जिक्र किया है और उन्हें लव यू तक कहा। बता दें सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है और उस पर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। इस केस में जैकलीन फर्नांडिस से लेकर कई एक्ट्रेस का नाम सामने आया था। जैकलीन से कई दफा जांच एजेंसी पूछताछ भी कर चुकी हैं। आइए बताते हैं सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखे लेटर में क्या कुछ कहा है।
ठग सुकेश का दावा
अपने बर्थडे नोट में सुकेश ने दावा किया कि उनके ढेरों फैंस हैं जो उन्हें पत्र लिखते हैं। बर्थडे के मौके पर उन्हें सैकेंड़ों लेटर मिले हैं। जैकलीन के साथ साथ महाठग ने अपने फैंस और दोस्तों को भी शुक्रिया कहा। सुकेश ने आगे लिखा- तुम जानती हो न, कुछ भी हो मैं यहां तुम्हारे लिए हमेशा हमेशा खड़ा हूं। लव यू माय बेबी, मुझे अपना दिल देने के लिए शुक्रिया। मैं अपने जन्मदिन पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए अपने सभी समर्थकों और दोस्तों को भी धन्यवाद देता हूं। मुझे सैकड़ों पत्र मिले हैं, बधाई। मैं खुशनसीब महसूस कर रहा हूं, धन्यवाद।
होली पर भी लिखा था लेटर
बता दें इससे पहले सुकेश ने होली के मौके पर भी लेटर लिखा था। इस पत्र में उसने जैकलीन का जिक्र करते हुए कहा था कि वह मेरी खूबसूरत जैकलीन को होली की शुभकामनाएं। उन्होंने उसकी जिंदगी में तमाम रंग घोले हैं। मैं वादा करता हूं कि मैं उन्हें सब खुशी दूंगा।
जैकलीन फर्नांडिस पर क्या क्या है आरोप
गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस पर आरोप है कि वह सब सच जानते हुए भी सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में थीं। उन्होंने उससे ढेरों महंगे गिफ्ट लिए हैं। खबरें तो ये भी थीं कि दोनों का अफेयर था। इस केस में नोरा फतेही से भी पूछताछ हुई थी।
