11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यहोटल में AC की हवा खाती रही पुलिस, पैरों में बेड़ियों के...

होटल में AC की हवा खाती रही पुलिस, पैरों में बेड़ियों के साथ फरार हो गया अपराधी

Published on

गजपति,

ओड़िशा के गजपति जिले के मोहना पुलिस थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस की कैद से एक अपराधी फरार हो गया. अपराधी के पैरों में बेड़ियां होने के बावजूद वो पुलिस के चंगुल से निकल गया. आश्चर्य की बात तो ये है कि जिस वक्त अपराधी फरार हो रहा था, उस वक्त पुलिस की टीम होटल के एक कमरे में एसी की हवा खा रही थी.

मौका पाकर फरार हुआ कैदी
27 अक्टूबर को गजपति जिले के निवासी जुएल सबर को महाराष्ट्र के अकोला पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. जुएल को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद अकोला पुलिस उसे आगे की जांच के लिए रिमांड में लेकर गजपति जिले के मोहना इलाके में पहुंची थी. स्थानीय पुलिस को सूचना न दे कर अकोला पुलिस मोहना इलाके के एक होटल में रात को 2 बजे पहुंची थी.

जब सुबह पुलिस की टीम फ्रेश होने में व्यस्त थी तभी मौका पाकर कैदी जुएल सबर मौके से फरार हो गया. जब जुएल फरार हो रहा था, तब पुलिस टीम के बाकी सदस्य दूसरे कमरे में एसी की हवा खा रहे थे. जुएल के पैरों में बेड़ियां लगी हुई है और अभी वो पुलिस की चंगुल से कहीं दूर है. अकोला पुलिस और मोहना पुलिस अब जुएल की खोजबीन में लगी हुई है. इसके लिए पुलिस टीम इलाके के चप्पे- चप्पे की तलाशी कर रही है.

मोहना पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. मोहना थाना के प्रभारी निरीक्षक बसंत सेठी ने बताया कि “27 अक्टूबर को अकोला पुलिस ने जुएल सबर को गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. जुएल को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में पेश करने के बाद अकोला पुलिस उसे आगे की जांच के लिए रिमांड में लेकर मोहना पहुंची थी. चूंकि 2 और 3 नवंबर की रात को उन्हें इलाके में पहुंचते-पहुंचते देर हो गई थी,लिहाजा पुलिस की टीम मोहना के पदमालय लॉज में कमरा लेकर रुकी थी. जुएल को भी उसी कमरे में रखा गया था.

फरार अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस
सुबह लगभग 8 बजे जब पुलिस की टीम के सदस्य जुएल के पास नहीं थे, तब उसने मौका पा कर कमरे का दरवाजा खोला और फरार हो गया. जैसे ही अकोला पुलिस ने हमें वारदात की जानकारी दी हम तुरंत मौके पर पहुंच गए. अकोला पुलिस और मोहना पुलिस एक साथ फरार अपराधी की तलाश कर रही है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this